Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 12, 2024, 03:43 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 12, 2024, 03:43 PM (IST)
ओप्पो एफ25 प्रो 5जी में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसको HDR10+ का भी सपोर्ट मिला है।
स्मूथ वर्किंग के लिए ओप्पो एफ25 प्रो में MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है।
ओप्पो एफ25 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64MP, दूसरा 8MP और तीसरा 2MP का सेंसर है।
फोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सकती है।
ओप्पो एफ25 प्रो में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसको 67W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है।
ओप्पो एफ25 प्रो में डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन, स्पीकर ग्रिल, फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।
फ्लिपकार्ट पर एफ25 प्रो का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये में उपलब्ध है।
OPPO F25 Pro पर 2000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन पर 1,176 रुपये की ईएमआई और 21,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।