Follow Us on

200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Realme फोन हुआ 5000 रुपये सस्ता, अभी लपकें बंपर Deal

200MP Camera 7000mah battery Realme GT 8 Pro gets 5000 discount offer price specification: रियलमी जीटी 8 प्रो सस्ता हो गया है।

zoom icon
18

Realme GT 8 Pro Memory

कंपनी ने Realme GT 8 Pro में 512GB इंटरनल स्टोरेज दी है। इस डिवाइस में 16 जीबी रैम मिलती है। इसके अलावा, हैंडसेट में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। यही नहीं Adreno 840 जीपीयू भी दिया गया है।

zoom icon
28

Realme GT 8 Pro Display

Realme GT 8 Pro में AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसका साइज 6.79 इंच और रेजलूशन 3136×1440 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

zoom icon
38

Realme GT 8 Pro Camera

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 50MP का मेन सेंसर और 200MP का टेलीफोटो लेंस है। इस डिवाइस के कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
48

Realme GT 8 Pro Front Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Realme GT 8 Pro में 32MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.4 है। इसमें फोटो, वीडियो, पोट्रेट, नाइट, स्लो-मोशन, टाइम-लैप्स, गूगल लेंस, स्कैन और लैंडस्केप जैसे फीचर्स मिलते हैं।

zoom icon
58

Realme GT 8 Pro Battery

Realme का यह स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी से लैस है। इसको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

zoom icon
68

Realme GT 8 Pro Connectivity

Realme GT 8 Pro में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए गए हैं। इस डिवाइस की हाइट 161.80mm और चौड़ाई 76.87mm है। इसका वजन 214 ग्राम है।

zoom icon
78

Realme GT 8 Pro Price in India

Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में अवेलेबल है। इस डिवाइस के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है। इस हैंडसेट का 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल 78,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Realme GT 8 Pro Deals

Realme GT 8 Pro को ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदने पर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस हैंडसेट पर 12 महीने की किफायती EMI भी दी जा रही है।