Follow Us on

200MP कैमरा, 128GB स्टोरेज और 5100mAh बैटरी वाले Redmi फोन पर ऑफर ही ऑफर, सस्ते में यहां से लाएं घर

200MP Camera 128GB Storage 5100mAh Battery Featured Redmi Note 13 Pro 5G Flipkart offers price features: Redmi Note 13 Pro 5G पर शानदार डिस्काउंट ऑफर और डील दी जा रही हैं। फोन को कम दाम में घर लाया जा सकता है।

zoom icon
18

Redmi Note 13 Pro 5G Performance

रेडमी के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में Adreno GPU A710 दिया गया है। इसका रैम और मेमोरी टाइप LPDDR4X व UFS 2.2 है। वहीं, यह फोन Android 14 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
28

Redmi Note 13 Pro 5G Storage

Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस फोन की स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा, हैंडसेट में 8GB रैम मिलती है। इसका वजन 187 ग्राम है।

zoom icon
38

Redmi Note 13 Pro 5G Display

कंपनी ने Redmi Note 13 Pro में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसकी स्क्रीन का रेजलूशन 2712 x 1220 पिक्सल, स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस हैंडसेट के डिस्प्ले को Dolby Vision का सपोर्ट दिया गया है।

zoom icon
48

Redmi Note 13 Pro 5G Camera

Redmi Note 13 Pro में 200MP का Samsung ISOCELL HP3 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इनका अपर्चर f/2.2 और f/2.4 है। इसमें SuperQPD ऑटो-फोकस और OIS + EIS इमेज स्टेबलाइजेशन की सुविधा मिलती है।

zoom icon
58

Redmi Note 13 Pro 5G Front Camera

रेडमी नोट 13 प्रो 5जी 16MP के सेल्फी कैमरा से लैस है। इसका अपर्चर f/2.45 है। इसमें पोट्रेट, ब्लूटी, डेप्थ कंट्रोल, टाइम बस्ट, एआई कैमरा, प्रो, मैक्रो, वॉइस शटर, असिस्ट कैम, लॉन्ग एक्सपोजर और शाओमी प्रो कट मिलता है।

zoom icon
68

Redmi Note 13 Pro 5G Battery

रेडमी के इस मोबाइल फोन में 5100mAh की बैटरी दी गई है। इसको 67W Turbo Charge फास्ट चार्जिंग मिली है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन और Dolby Atmos की सुविधा मिलती है।

zoom icon
78

Redmi Note 13 Pro 5G Price

शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Redmi Note 13 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 18,328 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस फोन को आर्टिक व्हाइट और कोरल पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

Redmi Note 13 Pro 5G Deals

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से रेडमी नोट 13 प्रो को खरीदने पर 1250 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। स्मार्टफोन पर 898 रुपये की ईएमआई दी जा रही है। इसके साथ ही 5जी मोबाइल फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।