Follow Us on

200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला Vivo X200 Pro अब हुआ 7000 रुपये सस्ता, हाथ से न जाने दें गजब Offer

200 MP Camera 6000 mah battery Vivo X200 Pro 5G Price Cut Upto 7000 on Flipkart Price Specification Offer: वीवो एक्स 200 प्रो पर 6 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट है।

zoom icon
18

Vivo X200 Pro 5G Basic

Vivo X200 Pro स्मार्टफोन Titanium Gray और Cosmos Black कलर में है। इस फोन को IP68 और IP69 की रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि डिवाइस वॉटर और डस्ट प्रूफ है। इसमें Android 15 से लैस Funtouch OS 15 मिलता है।

zoom icon
28

Vivo X200 Pro 5G Platform

कंपनी ने Vivo X200 Pro में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर दिया है, जिसका सीपीयू कोर काउंट 8 और क्लॉक स्पीड 1 × Cortex-X925 (3.626 GHz) + 3 × Cortex-X4 (3.3 GHz) + 4 × Cortex-A720 (2.4 Ghz) है।

zoom icon
38

Vivo X200 Pro 5G Camera

इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में फोटो क्लिक करने के लिए 200MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 50MP का मेन और 50MP का वाइड एंगल लेंस मिलता है।

zoom icon
48

Vivo X200 Pro 5G Selfie Camera

वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए वीवो एक्स 200 प्रो के फ्रंट में 32MP का कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है। इसमें लैंडस्केप, पोट्रेट, फोटो, वीडियो, अल्ट्रा एचडी डॉक्यूमेंट, पैनो, सुपरमून, सुपर मैक्रो और मल्टीफोकल पोट्रेट फंक्शन दिया गया है।

zoom icon
58

Vivo X200 Pro 5G Battery

वीवो का यह प्रीमियम स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है। इसको 90W फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके साथ 30 वॉट वायरलेस फ्लैश चार्ज भी मिलता है। इसका वजन 228 ग्राम है।

zoom icon
68

Vivo X200 Pro 5G Other Features

वीवो के इस मोबाइल फोन में डुअल सिम, एनएफसी, ब्लूटूथ, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है। इस हैंडसेट का साइज 16.236 cm × 7.595 cm × 0.849 cm है।

zoom icon
78

Vivo X200 Pro 5G Price

Vivo X200 Pro स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इस डिवाइस की कीमत 94,999 रुपये है। इस दाम में 16GB+512GB स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसकी कीमत में 6 प्रतिशत की छूट शामिल है। इसे 1,01,999 रुपये में लिस्ट किया गया था।

zoom icon
88

Vivo X200 Pro 5G Deals

देश के दिग्गज बैंकों के क्रेडिट कार्ड से एक्स 200 प्रो को खरीदने पर 7000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिवाइस पर 4,652 रुपये की EMI मिल रही है। इसके अलावा, 40,000 रुपये से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।