Follow Us on

प्रचंड गर्मी से राहत दिलाएंगे तगड़ी कूलिंग करने वाले 2 Ton AC, कीमत 40,000 रुपये से कम

2 Ton AC under 40000 on Amazon Flipkart Price features offer buy in may 2026 : अमेजन और फ्लिपकार्ट पर 40 हजार से कम के बेस्ट एसी मिल रहे हैं।

zoom icon
18

भीषण गर्मी

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। तापमान दोपहर तक 41 से 42 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे हीटवेव की स्थिति पैदा हो गई है। यही कारण है कि मार्केट में AC की मांग बहुत बढ़ गई है।

zoom icon
28

खरीदना है नया AC

आपके घर में लगा AC खराब हो गया है और आप अपने लिए नया खोज रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कौन-सा खरीदें, तो गैलरी आपके काम आने वाली है।

zoom icon
38

शानदार AC

हम आपको अगली स्लाइड में अमेजन इंडिया (Amazon India) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) मिलने वाले 2 टन स्प्लिट व विंडो एसी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 40,000 रुपये से कम है। इनमें टर्बो कूलिंग और स्पीड मोड जैसे फीचर्स मिलेंगे, जिनके इस्तेमाल से कमरा मिनटों में ठंडा हो जाएगा।

zoom icon
48

Whirlpool 2 Ton AC

Whirlpool का यह 2 टन वाला स्प्लिट एसी Intellisense inverter कंप्रेसर के साथ आता है। इस एसी में 4 कूलिंग मोड दिए गए हैं, जिसे यूजर अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं। इसमें डस्ट फिल्टर के साथ-साथ टर्बो कूल, गैस लीक इंडिकेटर और सेल्फी क्लीन की सुविधा दी गई है। इस पर 1 साल और इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है। इसकी कीमत 39,499 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से 1,389 रुपये की ईएमआई पर घर लाया जा सकता है।

zoom icon
58

Hisense 2 Ton Split AC

Hisense का यह स्प्लिट एसी 2 टन का है। टॉप फीचर्स की बात करें, तो एसी में क्विक चिल और सेल्फ क्लीन की सुविधा दी गई है। इसमें 4 इन 1 फिल्टर मिलता है। इसमें कॉपर का इस्तेमाल किया गया है। यह फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। इसका प्राइस 34,990 रुपये है। इस पर 1750 रुपये का कैशबैक मिल रहा है।

zoom icon
68

Cruise 2 Ton AC

Cruise का यह एसी ऑटो-ब्लो एंड क्लीन, 2 वे ऑटो एयर फ्लो, 4 स्पीड मोड और स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम जैसे फीचर्स से लैस है। इस एसी में एलईडी लाइट दी गई है। इसके साथ वायरलैस LED रिमोट मिलता है। यह अमेजन इंडिया पर 38,890 रुपये के प्राइस टैग के साथ लिस्ट है। इस पर 500 रुपये का डिस्काउंट और 1,367 रुपये की ईएमआई दी जा रही है।

zoom icon
78

Godrej 2 Ton Split AC

इस स्प्लिट एसी में 5 इन 1 कंवर्ट टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर अपने अनुसार कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं। इसका कंडेंसर कॉपर का है। यह 52 डिग्री तापमान में भी दमदार कूलिंग करने में सक्षम है। इसमें हाई क्वालिटी का फिल्टर लगा है, जो धूल-मिट्टी को आसानी से ब्लॉक कर देता है। इसकी कीमत अमेजन इंडिया पर 40,990 रुपये है। OneCard के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसे 40 हजार से कम में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
88

Blue Star 2 Ton Window AC

ब्लू स्टार का यह विंडो एसी 2 टन का है। इसे बड़े कैमरे के लिए तैयार किया गया है। इसमें ऑटो, कूल, फैन और ड्राय मोड मिलता है। इसमें टर्बो कूलिंग की सुविधा दी गई है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है। इसके साथ 2डी स्विंग व एयर फ्लो डायरेक्शन कंट्रोल की सुविधा मिलती है। यह अमेजन पर उपलब्ध है। इसकी कीमत 39,990 रुपये है। इस पर 1406 रुपये की EMI दी जा रही है।