Follow Us on

16GB रैम, 48MP कैमरा और 4650mAh बैटरी वाले Google Pixel 9 Pro Fold 5G की पहली सेल, मिलेगी 10 हजार की छूट

16GB RAM 48MP Camera 4650mAh Battery Google Pixel 9 Pro Fold 5G rs 10000 Discount on Flipkart price specs offers: Google Pixel 9 Pro Fold 5G की आज पहली सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। इसकी कीमत, फीचर और मिलने वाले ऑफर नीचे जानते हैं।

zoom icon
18

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Camera

Google Pixel 9 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP का प्राइमरी, 10.5MP का अल्ट्रा वाइड और 10.8MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है।

zoom icon
28

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Display

Google Pixel 9 Pro Fold में मेन डिस्प्ले 8 इंच का है, जिसका रेजलूशन 2076 x 2152 पिक्सल है। इसको HDR का सपोर्ट मिला है। इसकी फ्रंट स्क्रीन 6.3 इंच की है। इन दोनों डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है।

zoom icon
38

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Processor

फास्ट वर्किंग के लिए कंपनी ने Google Pixel 9 Pro Fold 5G में Tensor G4 चिप दी है। साथ ही, हैंडसेट में 16GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
48

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Selfie Camera

शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए Pixel 9 Pro Fold 5G के इनर और मेन डिस्प्ले में 10MP का कैमरा दिया गया है।

zoom icon
58

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Battery

Google Pixel 9 Pro Fold 5G में 4650mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें AI फीचर्स भी मिलते हैं।

zoom icon
68

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Connectivity

Google ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 5G, 4G और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया है।

zoom icon
78

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Price

गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की कीमत 1,72,999 रुपये है। इस कीमत में 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

zoom icon
88

Google Pixel 9 Pro Fold 5G Offers

ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पिक्सल 9 प्रो फोल्ड को खरीदने पर 10 हजार का डिस्काउंट मिल रहा है। फोल्डेबल फोन पर 5 प्रतिशत का कैशबैक और 8,471 रुपये की ईएमआई ऑफर की जा रही है।