Follow Us on

128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया Samsung का नया फोन, जानें टॉप फीचर्स

128GB storage 50mp camera 5000mah battery Samsung Galaxy F36 5G launched in india check top features first look: सैमसंग नया स्मार्टफोन लेकर आ गया है। आइए स्लाइड में जानते हैं फोन के टॉप फीचर और देखते हैं पहली झलक।

zoom icon
18

Samsung Galaxy F36 5G Processor

सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन Exynos 1380 प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 GPU से लैस है। इस डिवाइस में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। इसे एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

zoom icon
28

Samsung Galaxy F36 5G Screen

यह 5जी स्मार्टफोन FHD+ Super AMOLED Infinity-U स्क्रीन के साथ आता है। इसका साइज 6.7 इंच है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

zoom icon
38

Samsung Galaxy F36 5G Camera

Samsung Galaxy F36 को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है। इससे यूजर्स 4के वीडियो भी शूट कर सकते हैं।

zoom icon
48

Samsung Galaxy F36 5G Selfie Camera

सैमसंग गैलेक्सी एफ 36 5जी फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके माध्यम से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
58

Samsung Galaxy F36 5G Battery

कंपनी ने Samsung Galaxy F36 स्मार्टफोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके बॉटम में स्पीकर भी दिया गया है। इसके अलावा, फोन में सर्किल टू सर्च जैसे एडवांस फीचर भी मिलते हैं।

zoom icon
68

Samsung Galaxy F36 5G Connectivity

सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए Samsung Galaxy F36 5G में डुअल सिम स्लॉट, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसकी डायमेंशन 164.4 x 77.9 x 7.7mm है। इसका वजन 197 ग्राम है।

zoom icon
78

Samsung Galaxy F36 5G Price in India

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार दो स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है। इस डिवाइस के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,499 रुपये रखी गई है। इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

Samsung Galaxy F36 5G Sale

Samsung Galaxy F36 5G की पहली सेल Flipkart 29 जुलाई 2025 से शुरू होगी। इस दौरान स्मार्टफोन को 1000 रुपये के बैंक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इस पर नो-कॉस्ट EMI भी मिलेगी।