Follow Us on

120W वाले Xiaomi 11T Pro 5G को सस्ते में घर लाने का मौका, मिल रहा 4000 का तगड़ा Discount

Xiaomi 11T Pro 5G प्रीमियम फीचर्स वाले शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। इस फोन पर 3000 से ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, हैंडसेट पर 27 हजार रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। आइए गैलरी में डिवाइस की कीमत और मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

zoom icon
15

Xiaomi 11T Pro 5G का डिस्प्ले

शाओमी ने इस मोबाइल में फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसमें प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Victus ग्लास लगा है। इसकी स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में Dolby Vision और HDR 10+ मिलता है।

zoom icon
25

Xiaomi 11T Pro 5G का प्रोसेसर

इस स्मार्टफोन में 5G एनेबल्ड Snapdragon 888 प्रोसेसर है। स्मूथ फंक्शनिंग और मल्टी टास्किंग के लिए फोन में LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

zoom icon
35

Xiaomi 11T Pro 5G की बैटरी

यह हैंडसेट 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसे 120W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी केवल 17 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।

zoom icon
45

Xiaomi 11T Pro 5G का कैमरा

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108MP का HM2 सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो सेंसर है। इसके जरिए यूजर परफेक्ट पिक्चर क्लिक करने के साथ 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। जबकि फ्रंट में 16MP का इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा मिलता है।

zoom icon
55

Xiaomi 11T Pro 5G की कीमत और ऑफर

यह स्मार्टफोन अमेजन इंडिया पर 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में मिल रहा है, जिसकी कीमत 36,999 रुपये है। वहीं, इसके 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अब बैंक डिस्काउंट की बात करें, तो देश के दिग्गज बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फोन पर 27000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,959 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई भी है।