Follow Us on

120W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO Z7 5G हुआ लॉन्च, तस्वीरों में देखें डिवाइस का शानदार लुक

iQOO Z7 5G स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो गया है। इस डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी से लेकर दमदार कैमरा तक दिया गया है। आइए नीचे गैलरी में डिवाइस का लुक देखने के साथ जानते हैं इसके फीचर व कीमत के बारे में।

zoom icon
15

IQOO Z7 5G का डिस्प्ले

आईक्यू जेड 7 स्मार्टफोन में 6.64 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन मौजूद है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.9:9, रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजलूशन 2388 x 1080 पिक्सल है। इसमें HDR 10 का सपोर्ट भी मिलता है।

zoom icon
25

IQOO Z7 5G का प्रोसेसर

सीमलेस फंक्शनिंग के लिए iQOO Z7 5G स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 782G प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 12GB तक रैम सहित 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह हैंडसेट Android 13 बेस्ड ओएस पर काम करता है।

zoom icon
35

IQOO Z7 5G का कैमरा

यह मोबाइल फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें पहला 64MP का मेन लेंस, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट करता है। इसके अलावा, 2MP का डेप्थ लेंस दिया गया है। जबकि फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
45

IQOO Z7 5G की बैटरी

कंपनी ने इस हैंडसेट में 5000mAh की तगड़ी बैटरी दी है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, डुअल सिम और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलते हैं।

zoom icon
55

IQOO Z7 5G की कीमत

iQOO Z7 स्मार्टफोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की 1599 चीनी युआन (लगभग 19,202 रुपये) और 8GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1799 चीनी युआन (लगभग 21,588 रुपये) है। वहीं, इसके टॉप मॉडल यानी 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1999 चीनी युआन (लगभग 23,988 रुपये) में खरीदा जा सकता है।