Follow Us on

120W फास्ट चार्जिंग वाले Xiaomi 11T Pro 5G को सस्ते में खरीदने का गोल्डन चांस, मिल रहा बंपर डिस्काउंट

Xiaomi 11T Pro 5G शानदार स्मार्टफोन्स में से एक है। इसमें एमोलेड डिस्प्ले, 108MP कैमरा और 120W फास्ट चार्जिंग जैसे धांसू फीचर दिए गए हैं। इस वक्त इस डिवाइस को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका है। आइए नीचे गैलरी में जानते हैं मोबाइल फोन की कीमत और मिलने वाली डील व ऑफर के बारे में।

zoom icon
15

Xiaomi 11T Pro 5G का डिस्प्ले

शाओमी 11टी प्रो में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है। इसकी स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट करती है। इसमें कॉर्निंग Gorilla Glass Victus लगा है।

zoom icon
25

Xiaomi 11T Pro 5G का कैमरा

इस हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP का वाइड एंगल, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, मोबाइल फोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलता है।

zoom icon
35

Xiaomi 11T Pro 5G का प्रोसेसर

शाओमी के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर है। साथ ही, हैंडसेट में 12GB तक रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह डिवाइस Android 12 पर काम करता है।

zoom icon
45

Xiaomi 11T Pro 5G की बैटरी

शाओमी 11टी प्रो में 5000mAh की तगड़ी बैटरी मौजूद है। इसको 120W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी मात्र 17 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।

zoom icon
55

Xiaomi 11T Pro 5G की कीमत और ऑफर

यह डिवाइस ऑफिशियल वेबसाइट पर 8GB+128GB स्टोरेज, 8GB+256GB स्टोरेज और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में अवेलेबल है। इनकी कीमत क्रमश: 36,999 रुपये, 38,999 रपये और 40,999 रुपये है। ICICI बैंक के नेट बैंकिंग सर्विस से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीदारी करने पर चुनिंदा बैंकों की तरफ से 1,500 रुपये की छूट, 22,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर और 1,959 रुपये प्रति माह की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है।