Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 13, 2023, 01:32 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 13, 2023, 01:32 PM (IST)
आईक्यू के इस मोबाइल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS सपोर्ट करने वाला 64MP का मेन लेंस, 2MP का पोट्रेट और 2MP का मैक्रो सेंसर मौजूद है। जबकि सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।
इस मोबाइल फोन में 6.78 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और इसको HDR 10+ का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है।
पावर के लिए आईक्यू निओ 7 में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। वहीं, यह फोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
आईक्यू निओ 7 में 5,000mAh की बैटरी मौजूद है। इसको 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
अमेजन से आईक्यू निओ 7 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 33,999 रुपये में बिक रहा है। अब बैंक ऑफर की बात करें, तो HDFC, ICICI और HSBC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। साथ ही, हैंडसेट पर 1,624 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 25,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।