Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 07, 2023, 02:53 PM (IST)
Written By: Ajay verma | By: Ajay verma | Published: Apr 07, 2023, 02:53 PM (IST)
आईक्यू 9 प्रो में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, रेजलूशन 3200x1440 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 1500 निट्स है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 16MP का पोट्रेट सेंसर है। जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है। वहीं, यह फोन पोट्रेट, प्रो और नाइट मोड जैसे फीचर सपोर्ट करता है।
आईक्यू का यह हैंडसेट Snapdragon 888 चिपसेट से लैस है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। यह डिवाइस एंड्रॉइड 12 पर काम करता है।
कंपनी ने आईक्यू 9 प्रो में 4700mAh की बैटरी दी है, जिसे 120W फास्ट चार्जिंग की मदद से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 20 मिनट में 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
अमेजन से आईक्यू 9 प्रो के 8GB RAM+256GB स्टोरेज मॉडल को 54,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि इसका 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट 59,990 रुपये में मिल रहा है। अगर आप इसे HDFC या ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको 5000 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा, आप 5G फोन को 2,627 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई और 30,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर पर खरीद सकते हैं। हालांकि, एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी।