Follow Us on

100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरे वाले OnePlus 12R पर ऑफर की बरसात, कम दाम में खरीदने का बढ़िया मौका

100W fast charging 50mp camera OnePlus 12R price in india specification flipkart offer: वनप्लस 12आर कम दाम में उपलब्ध है। इस डिवाइस को अब ऑफर के साथ और सस्ते में खरीदा जा सकता है।

zoom icon
18

OnePlus 12R Display

कंपनी ने OnePlus 12R में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया है। इसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 94 प्रतिशत, रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 2780 x 1264 पिक्सल है। इस पर Corning Gorilla Glass Victus 2 भी लगा है।

zoom icon
28

OnePlus 12R Performance

यह स्मार्टफोन Android 14 बेस्ड OxygenOS 14.0 पर काम करता है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिप और Adreno 740 जीपीयू दिया गया है। इसकी इंटरनल स्टोरेज 256GB है। इसमें हैप्टिक मोटर भी लगाई गई है।

zoom icon
38

OnePlus 12R Charge

यह 5जी स्मार्टफोन 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। यह 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग की बदौलत फटाफट चार्ज हो जाता है।

zoom icon
48

OnePlus 12R Camera

OnePlus 12R फोन में 50MP का Sony IMX890 लेंस, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसमें LED फ्लैश लाइट मिलती है। इसके कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

zoom icon
58

OnePlus 12R Front Camera

OnePlus के इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा मिलता है। इसका अपर्चर ƒ/2.4 है। इसमें ऑटो-फोकस की सुविधा मिलती है। इसमें एचडीआर, नाइट स्केप, पोट्रेट, पैनो और टाइम-लैप्स जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

zoom icon
68

OnePlus 12R Connectivity

इस डिवाइस में सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इस फोन का वजन 207 ग्राम है। इसकी हाइट 16.33 cm, चौड़ाई 7.53 cm और थिकनेस 0.88 cm है।

zoom icon
78

OnePlus 12R Price in India

Flipkart पर OnePlus 12R स्मार्टफोन का केवल 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसकी असल कीमत 42,999 रुपये है, लेकिन 8 प्रतिशत की छूट के बाद 39,499 रुपये में मिल रहा है।

zoom icon
88

OnePlus 12R Offers

HDFC बैंक के पिक्सल क्रेडिट कार्ड से OnePlus 12R फोन खरीदने पर 2250 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर 2,483 प्रति माह की EMI दी जा रही है।