Xiaomi ने उड़ाया गर्दा, 75 इंच का नया 4K Ultra HD टीवी भारत में किया लॉन्च, घर को बना देगा सिनेमाघर

Xiaomi QLED TV X Pro 75 भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें आपको 75 इंच स्क्रीन के साथ कई दमदार फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं फोन की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Feb 19, 2026, 03:17 PM (IST)

Xiaomi QLED TV X Pro 75 फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट QLED स्मार्ट टीवी है, जिसमें कंपनी ने 75 इंच का 4K डिस्प्ले पेश किया है। इस टीवी में शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए आपको Dolby Vision, HDR10+ और Filmmaker Mode आदि का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें DLG 120Hz और MEMC जैसे फीचर्स भी मौजूद है, जो कि फास्ट-मूविंग सीन के दौरान सीन में ब्लरनेस को कम करता है। ऑडियो के लिए कंपनी ने इस टीवी में 34W स्पीकर सिस्टम मिलता है, जिसमें Dolby Audio व DTS सपोर्ट मौजूद है। आइए जानते हैं टीवी की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी जानकारी। और पढें: Xiaomi 17T की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6500mAh बैटरी के साथ मार सकता है एंट्री!

Xiaomi QLED TV X Pro 75 Price in India, Availability

कंपनी ने Xiaomi QLED TV X Pro 75 को 69,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत टीवी पर अलग से 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा, जिसके बाद इसे आप 64,999 रुपये में खरीद सकेंगे। टीवी की सेल 27 फरवरी से भारत में शुरू होगी, जिसे आप Xiaomi India वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: Xiaomi फैन्स को झटका! अचानक Redmi Note 15 Pro+ और Note 15 Pro फोन हुए महंगे, इतनी बढ़ी 200MP कैमरा फोन्स की कीमतें

Xiaomi QLED TV X Pro 75 Specifications, Features

फीचर्स की बात करें, तो Xiaomi QLED TV X Pro 75 में 75 इंच का 4K Ultra HD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 3,840 × 2,160 पिक्सल है। इसमें Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। इसमें बेजल-लेस डिजाइन मिलता है। इसमें आपको स्क्रीन-टू-बॉडी रेसियो 97.76 प्रतिशत तक का है। कंपनी ने इसमें Dual Line Gate (DLG) और Motion Estimation and Motion Compensation (MEMC) टेक्नोलॉजी भी दी है। गेमिंग कंसोल के लिए इसमें Auto Low Latency Mode (ALLM) सपोर्ट भी दिया गया है। और पढें: REDMI A7 और REDMI A7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 10499 रुपये से शुरू

इसके अलावा, इस टीवी में quad-core A55 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 32GB स्टोरेज मिलती है। ऑडियो के लिए कंपनी ने 34W स्पीकर सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ Dolby Audio, DTS X, और DTS Virtual: X. Xiaomi Sound का सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 HDMI पोर्ट्स के साथ 1 सपोर्टिंग eARC, 2 USB 2.0 पोर्ट, Ethernet, AV, Optical, Antenna व ईयरफोन पोर्ट मिलता है। इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है। इसमें Xiaomi TV+ free लाइव टीवी चैनल्स का सपोर्ट मौजूद है। इस टीवी को आप अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं, जिसके लिए Google Voice Assistant सपोर्ट दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।