WhatsApp ला रहा है सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दो नए धांसू फीचर्स, जानें ऐसा क्या है खास

अब WhatsApp यूजर्स को बार-बार कैमरा या कोई स्कैनिंग ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए दो कमाल के फीचर्स ला रही है एक डॉक्युमेंट स्कैनर और दूसरा AI समरी टूल। ये दोनों फीचर्स चैटिंग और डॉक्युमेंट शेयरिंग को पहले से ज्यादा आसान बना देंगे।

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 16, 2025, 08:37 PM (IST)

अगर आप भी WhatsApp पर डॉक्युमेंट भेजने के लिए बार-बार कैमरा या कोई दूसरी ऐप खोलते हैं, तो अब आपके लिए एक खुशखबरी है। WhatsApp जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर ला रहा है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर से ही डॉक्युमेंट स्कैन कर सकेंगे। इसके साथ ही WhatsApp एक नया AI फीचर भी टेस्ट कर रहा है, जो मैसेज की समरी दिखाएगा। आइए जानते हैं इन दोनों नए फीचर्स के बारे में। और पढें: WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब चैट स्क्रीन दिखेगी एकदम अलग

जल्द ही एंड्रॉयड पर भी मिलेगा डॉक्युमेंट स्कैन करने का ऑप्शन

WhatsApp एक नया फीचर तैयार कर रहा है, जिससे यूजर्स अपने Android स्मार्टफोन से सीधे डॉक्युमेंट स्कैन कर सकेंगे। यह फीचर पहले से ही iPhone (iOS) यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें यूजर्स WhatsApp से बाहर जाए बिना ही किसी डॉक्युमेंट को स्कैन कर सकते हैं और उसे किसी को भेज सकते हैं या खुद को भी फॉरवर्ड कर सकते हैं। अब यह सुविधा जल्द ही Android यूजर्स के लिए भी आ रही है। और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है ये कमाल का फीचर, स्पैम मैसेज से मिलेगा छुटकारा

WhatsApp बीटा में दिखा नया 'Scan Document' फीचर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने इस फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.25.18.29 में टेस्ट करना शुरू कर दिया है। यह अभी डेवलपमेंट स्टेज में है, इसलिए बीटा टेस्टर्स के लिए भी यह फीचर पूरी तरह एक्टिव नहीं हुआ है। जब यह फीचर आ जाएगा, तो डॉक्युमेंट अटैच करने वाले ऑप्शन में 'Scan Document' का नया ऑप्शन दिखेगा। यह ऑप्शन 'Browse Documents' और 'Choose from Gallery' के साथ दिखाई देगा। और पढें: WhatsApp जल्द ला सकता है नया CarPlay App, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स

iPhone पर ये फिचर कैसे काम करता है?

iPhone पर इस फीचर को क्लिक करते ही कैमरा ओपन हो जाता है फिर डॉक्युमेंट की फोटो ली जाती है। सभी पेज स्कैन हो जाने के बाद WhatsApp एक PDF बना देगा, जिसे आप किसी को भेज सकते हैं, खुद को फॉरवर्ड कर सकते हैं या फोन में सेव करके किसी दूसरे ऐप से भी शेयर कर सकते हैं।

WhatsApp एक और AI फीचर को भी कर रहा टेस्ट

इसके साथ-साथ WhatsApp एक और AI फीचर भी टेस्ट कर रहा है, जो चैट में आए ढेर सारे मैसेज का छोटा सा समरी दिखाएगा। यह फीचर Meta की नई 'Private Processing' टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहती है। फिलहाल यह सुविधा भी कुछ बीटा यूजर्स को ही मिली है। अगर किसी चैट में 'Advanced Chat Protection' ऑन है, तो वहां पर यह AI समरी फीचर नहीं दिखेगा। WhatsApp के ये नए फीचर्स यूजर्स के चैटिंग और डॉक्युमेंट शेयरिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।