खिलाड़ियों की पहली पसंद है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस बैंड, जानें क्या है ये और इसके फायदे
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस स्मार्ट बैंड बेहद यूनीक डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल खिलाड़ी अपनी हेल्थ और फिटनेस को मॉनिटर करने के लिए करते हैं। अगर आप भी इस बैंड के बारे में जानना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए है। यहां डिटेल में स्मार्ट बैंड के बारे में बताया गया है।
Published By: ajay verma | Published: May 06, 2026, 02:29 PM (IST)
अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं, तो आपने कभी-न-कभी विराट कोहली (Virat Kohli) या सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथ में बिना स्क्रीन वाला बैंड बंधा हुआ देखा होगा। यह बेहद ही खास डिवाइस है, जिसमें हार्ट-रेट, स्लीप और वर्कआउट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इनकी मदद से हेल्थ और फिटनेस को बारीकी से मॉनिटर किया जा सकता है। साथ ही, परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है। अगर आप भी इस स्मार्ट बैंड के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आपको स्क्रीनलेस बैंड, उसके फीचर और उसके फायदे जैसी बातों की जानकारी सरल भाषा में मिलेगी।
क्या है Screenless Smart Band ?
स्क्रीनलेस स्मार्ट बैंड एक वियरेबल डिवाइस है, जो बिना डिजिटल डिस्प्ले के साथ आता है। इस उपकरण को खासतौर पर सेहत और फिटनेस को गहराई से ट्रैक करने के लिए तैयार किया गया है। इसके द्वारा ट्रैक किए गए डेटा को फोन में मौजूद ऐप में देखा जा सकता है।
कैसे करता है बैंड काम ?
स्क्रीनलेस स्मार्ट बैंड आम स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से बहुत अलग है। इस बैंड में स्क्रीन नहीं होती है। इसमें सेंसर लगे होते हैं, जो बारीकी से आपके हार्ट-रेट, स्लीप, स्टेप और ब्लड ऑक्सीजन जैसी डिटेल को मॉनिटर करते हैं और सेव कर लेते हैं। फिर ब्लूटूथ के माध्यम से उस रिकॉर्डेड डेटा को ऐप में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जिससे आप उसे ग्राफिक्स और नंबर की फॉर्म में देख सकते हैं।
इस बैंड के जरिए आप यह जान सकते हैं कि आपने पूरे दिन में कितने कदम चले, आपका हार्ट रेट कितना रहा और वर्कआउट के दौरान कितनी कैलोरी बर्न हुई। इसके साथ आप फिटनेस को भी मॉनिटर कर सकते हैं।
Band के फीचर्स
स्मार्ट बैंड में स्क्रीन न देकर डिस्ट्रैक्शन फ्री बनाया गया है। साधारण शब्दों में कहें, तो स्क्रीन न होने से फोन में आने वाली एक भी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगी, जिससे यूजर अपने कार्य को पूरे फोकस के साथ कर पाएगा। यह सॉफ्ट मटेरियल का बना होता है और वजन बहुत कम होती है, जिससे इसे पूरे दिन पहना जा सकता है और हाथ पर दबाव नहीं पड़ता है। यह वॉटर रसिस्टेंट होता है।
इस फिटनेस बैंड में 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटर करने की सुविधा दी गई है। इससे नींद को भी ट्रैक किया जा सकता है, जिससे आप नींद की गुणवत्ता के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा, आपको बैंड से यह भी जानकारी मिलेगी कि आपके ब्लड में ऑक्सीजन लेवल क्या है। इसके माध्यम से स्ट्रेस व रिकवरी को भी ट्रैक किया जा सकता है।
बैटरी लाइफ
इस बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की बैटरी लाइफ बहुत बढ़िया होती है। इसका इस्तेमाल सिंगल चार्ज में 8 से 9 दिन तक किया जा सकता है। इस मामले में यह आम स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड से बेहतर है।
स्मार्ट बैंड के फायदे
इस स्मार्ट बैंड में सोच-समझकर स्क्रीन नहीं दी गई है, जिससे यूजर का ध्यान नहीं भटकेगा और उनका फोकस बना रहेगा। इस डिवाइस से हार्ट-रेट से लेकर स्टेप तक को ट्रैक किया जा सकता है, जिससे सेहत और फिटनेस का ख्याल रखा जा सकता है। इसका वेट कम होने से इसे सोते समय भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यही कारण हैं कि अधिकतर खिलाड़ी इस बैंड का इस्तेमाल करते हैं।
क्या भारत में है उपलब्ध ?
जी हां, भारतीय बाजार में Pebble और Polar Watch जैसे ब्रांड के बिना स्क्रीन वाले स्मार्ट फिटनेस बैंड मौजूद हैं। इन बैंड की कीमत मिड और प्रीमियम रेंज में है। इन्हें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart जैसे प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।