Vivo V70 Series Launch Live: V70 और V70 Elite से आज उठेगा पर्दा, इतनी होगी कीमत

Vivo V70 Series Launch Live: वीवो वी70 और वी70 एलीट को आज पेश किया जाना है। इन दोनों में पावरफुल प्रोसेसर से लेकर दमदार कैमरा तक मिलेगा। इनके आने से बाजार में शाओमी व ओप्पो जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर मिलेगी।

Published By: ajay verma | Published: Feb 19, 2026, 10:58 AM (IST)

Vivo V70 Series Launch Live: वीवो वी70 सीरीज आज भारत में लॉन्च होने वाली है। इस लाइनअप के तहत Vivo V70 और Vivo V70 Elite 5G को आज बाजार में उतारा जाने वाला है। इन दोनों में 50MP का दमदार कैमरा है, जिसे Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसके जरिए 4के वीडियो शूट की जा सकती है। इनमें बेहतर परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों में फास्ट चार्जिंग से लैस 6000mAh से अधिक क्षमता वाली बैटरी दी गई है। और पढें: Vivo फोन हुआ सस्ता! कीमत में आई 2450 रुपये तक की गिरावट, Flipkart-Amazon पर मिल रही सुपर डील

और पढें: 200MP कैमरा वाले Vivo स्मार्टफोन को खरीदने के लिए मची लूट, मिल रही 7500 रुपये की तगड़ी छूट

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।