Vi जल्द रोल आउट करेगा 5G सर्विस, Xiaomi के इन स्मार्टफोन में कर पाएंगे यूज

Xiaomi और रेडमी के स्मार्टफोन में जल्द यूजर्स Vi 5G सर्विस का यूज कर पाएंगे। किन-किन फोन में Vi 5G सपोर्ट मिलेगा। इसकी पूरी लिस्ट नीचे दी गई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 28, 2023, 06:15 PM (IST)

हाइलाइट

  • Xiaomi 13 Pro समेत कई फोन्स में Vi 5G सपोर्ट मिलेगा।
  • इसके लिए Xiaomi और Vi के बीच पार्टनरशिप हुई है।
  • रेडमी के कई फोन्स में भी मिलेगी यह सुविधा।

Airtel और Jio के बाद अब Vi (Vodafone Idea) यूजर्स भी 5G का लाभ उठा पाएंगे। आज यानी 28 मार्च को Xiaomi और Vi ने अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप अनाउंस की दी है। टेलीकॉम कंपनी Vi भारत में जल्द 5G सर्विस रोल आउट करने वाली है। Vi ने अपने यूजर्स को एक बेहतरीन 5G एक्पीरियंस देने के लिए स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi के साथ साझेदारी की है। साथ ही, Xiaomi अपने ग्राहकों और यूजर्स को Vi 5G पर एक बेहतर डेटा एक्पीरियंस देने की कोशिश में है। और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Power Banks, Android से लेकर iPhone तक सब होंगा मिनटों में चार्ज

बता दें कि Vi ने भारत में अभी तक 5G सर्विस रोल आउट नहीं की है। Airtel और Jio ने अपने 5G सर्कल को देश के कई राज्यों और शहरों तक बढ़ा दिया है। आइये, जानते हैं शाओमी के किन स्मार्टफोन्स में Vi 5G सपोर्ट मिलेगा। और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

Xiaomi के इन फोन्स में मिलेगा Vi 5G सपोर्ट

Xiaomi ने टेलीकॉम ऑपरेटर Vi के साथ साझेदारी कर ली है। ब्रांड की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक, Vi 5G को Xiaomi के 18 डिवाइस पर टेस्ट किया गया है। इन हैंडसेट के यूजर्स को केवल अपने नेटवर्क कनेक्टिविटी को 4G से 5G पर टॉगल करना होगा। इसके बाद वे सर्विस का यूज कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को अभी भी Vi (Vodafone Idea) 5G सर्विस के पहले रोल आउट होने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

स्मार्टफोन की पूरी लिस्ट

  • Xiaomi 13 Pro
  • Redmi Note 12 Pro 5G
  • Redmi Note 12 Pro+ 5G
  • Redmi Note 12 5G
  • Xiaomi 12 Pro
  • Mi 11 Ultra
  • Mi 11X Pro
  • Xiaomi 11T Pro 5G
  • Xiaomi 11 Lite NE 5G
  • Redmi 11 Prime 5G
  • Redmi K50i
  • Redmi Note 11T 5G
  • Redmi Note 11 Pro 5G
  • Mi 11X
  • Mi 10
  • Mi 10T
  • Mi 10T Pro
  • Mi 10i

दोनों ब्रांडों के बीच साझेदारी की घोषणा से अभी यह पता नहीं चल है कि कंपनी भारत में अपनी 5G सेवाओं को कब लॉन्च करेगी। हालांकि, जल्द इसकी घोषणा भी की जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।