Google और UIDAI के बीच हुई साझेदारी, अब Google Maps पर सर्च होंगे वेरिफाइड आधार केंद्र

UIDAI ने Google की साझेदारी में नए फीचर का ऐलान किया है, जिसके जरिए यूजर्स को Google Maps पर वेरिफाइड आधार केंद्र सर्च करने की सुविधा मिलेगी।

Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 05:58 PM (IST)

UIDAI (Unique Identification Authority of India) पिछले कुछ समय से अपने यूजर्स के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। वहीं, अब UIDAI अपने यूजर्स को एक खास टेक्निकल सुविधा देने वाला है, जिसके लिए उन्होंने Google के साथ हाथ मिलाया है। जी हां, यूआईडीएआई ने गूगल के साथ साझेदारी में नया लोकेशन सर्च फीचर रिलीज करने वाला है, जिसमें करोड़ों यूजर्स को गूगल मैप के जरिए अपने नजदीकी आधार केंद्र को ढूंढने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Google लेकर आया Dreambeans ऐप, आपके अहम पलों को देगा कहानी का रूप

आज 26 फरवरी 2026 को UIDAI ने ऐलान किया कि उन्होंने Google Maps पर अधिकृत आधार केंद्रों को ढूंढने के लिए Google के साथ साझेदारी की है। जैसे कि हमने बताया इस फीचर के जरिए करोड़ो यूजर्स को गूगल मैप पर वेरिफाइड आधार केंद्रो को ढूंढने में सहुलियत प्राप्त होगी। अक्सर खबरे सामने आती है कि यूजर्स गूगल पर कोई ऑफिशियल नंबर या फिर पता सर्च करते हैं, तो उन्हें ज्यादातर फर्जी नंबर व पते हासिल होते हैं। इसी तरह की फर्जी जानकारियों से बचने के लिए यह नया फीचर पेश किया गया है। और पढें: Google का नया AI फीचर करेगा फर्जी कॉल की पहचान, डीपफेक स्कैम से यूजर्स को मिलेगी बड़ी सुरक्षा

Google Maps पर सिर्फ आपको वेरिफाइड आधार केंद्रों की लोकेशन ही नहीं बल्कि कई और सुविधाएं मिलने वाली है। इसके अलावा, आप यह भी जान सकेंगे कि उस आधार केंद्र से बच्चों व बड़ों के लिए क्या-क्या सुविधाएं मिलने वाली है। साथ ही आप यह भी जान सकेंगे उस आधार केंद्र पर आपको पता बदलने, मोबाइल नंबर बदलने व अन्य चीजें अपडेट करने की सुविधाएं मिलेंगी या और पढें: Google Drive में आया शानदार अपडेट, अब मिलेंगे ये फीचर्स और फायदें

नहीं।

Google Maps के जरिए मिलेगी आधार केंद्र की अपॉइंटमेंट

UIDAI और Google के बीच की साझेदारी का उद्देश्य यूजर्स तक आधार केंद्र की जानकारी आसानी से पहुंचाने व गलत सूचनाओं से बचाने के लिए की गई है। आने वाले समय में गूगल मैप्स के इंटरफेस को और भी ज्यादा सुविधाएओं से भरा बनाया जाएगा। आप गूगल मैप्स के जरिए ही आधार केंद्र के लिए अपनी अपॉइंटमेंट सेट कर सकेंगे। आप अपने आधार संबंधी विजिट के लिए नजदीकी आधार केंद्र में विजिट बुक कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।