Thomson Google 5.0 QLED TV सीरीज भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 11000 रुपये से कम

Thomson के नए स्मार्ट टीवी ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है, जो 32 से 43 इंच स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। इनमें गूगल असिस्टेंट और गूगल टीवी ओएस जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 11000 रुपये से कम है।

Published By: ajay verma | Published: May 07, 2026, 09:12 AM (IST)

Thomson Google 5.0 QLED TV Launched: स्मार्ट टीवी मेकर थॉमसन ने बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर गूगल 5.0 क्यूएलईडी टीवी रेंज को लॉन्च कर दिया है। इस लाइनअप में 32 इंच से लेकर 43 इंच के टीवी को शामिल किया गया है। इनमें गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। इसके अलावा, लेटेस्ट टीवी में 40 वॉट पावर वाले डुअल स्पीकर मिलते हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते हैं। बेहतर कंट्रोल के लिए वॉइस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है। इसमें एचडीएमआई और यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स भी दिए गए हैं। और पढें: THOMSON ने 50 और 55 इंच के सस्ते टीवी भारत में लॉन्च, कीमत मात्र 19,999 से शुरू

नए स्मार्ट टीवी की कीमत

Thomson Google 5.0 QLED TV सीरीज के तहत 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच के टीवी को उतारा गया है। इन तीनों टीवी की कीमत क्रमश: 10,999 रुपये, 15,999 रुपये और 16,999 रुपये रखी गई है। इन तीनों मॉडल पर 10 प्रतिशत का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इन टीवी को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) से खरीदा जा सकता है। और पढें: Thomson Mini QD LED टीवी 65 और 75 इंच स्क्रीन साइज में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

स्मार्ट टीवी के फीचर्स

Detail Features
Screen QLED
OTT App Netflix, Amazon Prime and Youtube
OS Google 5.0
Connectivity HDMI, Bluetooth, Wifi, Headphone Jack

थॉमसन की गूगल 5.0 QLED टीवी सीरीज में आने वाले स्मार्ट टीवी तीन स्क्रीन साइज 32, 40 और 43 इंच में अवेलेबल हैं। इन टीवी में शानदार साउंड के लिए 40 वॉट के डुअल स्पीकर दिए गए हैं। इनमें गूगल टीवी 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है, जिसमें Netflix, Prime Video और Youtube मिलता है। और पढें: Thomson का नया स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, दमदार साउंड के साथ मिलेगी बेहतर पिक्चर क्वालिटी

स्मूथ फंक्शनिंग और बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए नए टीवी में ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ क्रोमकास्ट और गूगल असिस्टेंट दिया गया है, जिससे यूजर बोलकर टीवी को चला सकते हैं।

कनेक्टिविटी

नए टीवी में सीमलेस कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक और ऑप्टिकल पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इन टीवी से मिलेगी जोरदार टक्कर

भारतीय बाजार में बजट रेंज में आने वाले कई स्मार्ट टीवी हैं, जिनसे थॉमसन के लेटेस्ट टीवी को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

VW Pro HD Ready Smart QLED Google TV

VW का यह स्मार्ट टीवी 32 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। इसमें गूगल टीवी ओएस, गूगल कास्ट, गूगल असिस्टेंट, वॉइस फंक्शन से लैस रिमोट, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब ऐप का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, टीवी में क्वाड कोर प्रोसेसर और ब्लूटूथ-एचडीएमआई जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

Blaupunkt Quantum Dot QLED Google Android TV

Blaupunkt के 32 इंच वाले टीवी से थॉमसन के नए टीवी को चुनौती मिलेगी। इस टीवी में 32 इंच की स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। इसमें ब्लूटूथ भी मिलता है। इसके साथ टीवी में 48 वॉट वाला स्पीकर मिलता है, जो डॉल्बी डिजिटल प्लस से लैस है।

इस स्मार्ट टीवी में गूगल एंड्रॉइड टीवी ओएस, गूगल असिस्टेंट, स्क्रीन मिरर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और जी5 जैसे ओटीटी ऐप दिए गए हैं। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इसे भी अमेजन इंडिया से घर लाया जा सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।