Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 25, 2025, 11:56 AM (IST)
Snapdragon 8 Elite Gen 5
Qualcomm ने अपना नया फ्लैगशिप प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite Gen 5 पेश कर दिया है, जिसे आने वाले हाई-एंड एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जाएगा। यह चिप पिछले 8 Elite प्रोसेसर का अपग्रेड वर्जन है और इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, एडवांस्ड वीडियो फीचर्स, फास्ट AI प्रोसेसिंग और नई कनेक्टिविटी क्षमताएं दी गई हैं। Qualcomm ने घोषणा की है कि सबसे पहले Xiaomi 17 सीरीज इस चिपसेट के साथ लॉन्च होगी, इसके बाद Samsung, Poco और OnePlus जैसी बड़ी कंपनियां भी इसे अपने फ्लैगशिप डिवाइस में शामिल करेंगी। कंपनी का कहना है कि इस चिपसेट का मुख्य फोकस कैमरा, AI और एफिशिएंसी पर रहेगा, जिससे एंड्रॉयड स्मार्टफोन सीधे तौर पर iPhone को टक्कर दे पाएंगे। और पढें: Qualcomm का आने वाला नया प्रोसेसर बढ़ा सकता है स्मार्टफोन की कीमत, जानें ऐसा क्या खास होगा इसमें
Snapdragon 8 Elite Gen 5 में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। यह प्रोसेसर पहली बार Advanced Professional Video (APV) कोडेक को सपोर्ट करता है, जिसकी मदद से यूजर्स लगभग बिना क्वालिटी लॉस के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे और बाद में एडिटिंग व कलर ग्रेडिंग जैसे बदलाव कर सकेंगे। Qualcomm ने Arcsoft और Dragon Fusion के साथ मिलकर वीडियो क्वालिटी को और बेहतर बनाने पर काम किया है, जिससे हर वीडियो फ्रेम को फोटो की तरह ट्रीट किया जा सके। यह चिपसेट 4.6GHz CPU स्पीड तक सपोर्ट करता है और कंपनी का दावा है कि यह पिछले वर्जन से 20% ज्यादा परफॉर्मेंस देगा। साथ ही इसमें 16% बेहतर पावर सेविंग और 35% CPU एफिशिएंसी का दावा किया गया है, जिससे बैटरी लाइफ भी लंबी होगी। और पढें: Vivo X300 Max और X300 Ultra मार्च में हो सकता है लॉन्च, लीक में हुआ खुलासा
Qualcomm का नया प्रोसेसर खासतौर पर कैमरा और गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह 108 मेगापिक्सल तक के सिंगल कैमरा और 48 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह 4K/120fps वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा भी देता है। Dragon Fusion और AI tone mapping जैसी नई टेक्नोलॉजी तस्वीरों और वीडियोज की डिटेल, शैडो और कलर को और भी नैचुरल बनाएंगी। वहीं गेमिंग के लिए यह प्रोसेसर Unreal Engine 5 को पूरी तरह सपोर्ट करता है, जिसमें Nanite और Lumen जैसी एडवांस्ड ग्राफिक्स टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इससे गेमर्स को बेहतर विज़ुअल्स और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
AI और कनेक्टिविटी के मामले में भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 को बड़ा अपग्रेड मिला है। इसमें नया Hexagon NPU है, जो 37% ज्यादा फास्ट है और बड़े AI मॉडल्स को आसानी से लोकल डिवाइस पर रन कर सकता है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और UWB का सपोर्ट है, जो एक ही चिप पर दिए गए हैं। वहीं मोबाइल डेटा के लिए X85 मॉडेम 12.5Gbps डाउनलोड और 3.7Gbps अपलोड स्पीड देता है। भारत में सबसे पहले Xiaomi 17 सीरीज के साथ यह प्रोसेसर देखने को मिलेगा, जबकि Samsung, Poco और OnePlus भी जल्द अपने फ्लैगशिप डिवाइस में इसे लॉन्च करेंगे। कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि यह चिपसेट वाले स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में ही उपलब्ध होंगे।