BGMI के बाद अब Shein की भी होगी भारत वापसी, Reliance कंपनी के साथ मिलाया हाथ!

Shein ने भारत वापसी के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance के साथ हाथ मिलाया है। शीन कंपनी भारत में Reliance की पार्टनरशिप में कपड़े बेचेगी।

Published By: Manisha | Published: May 19, 2023, 05:29 PM (IST)

हाइलाइट

  • साल 2020 में बैन हुई थी Shein कंपनी
  • Shein की वेबसाइट और ऐप भारत में भी काफी पॉपुलर
  • चीनी लिंक-अप के चलते बैन हुई थी कंपनी

BGMI पर लगा बैन अब हट गया है। इस खबर के बाद गेमर्स की खुशी फूले नहीं समा रही थी कि इसी बीच एक और चीनी ऐप बैन हटने की जानकारी सामने आई है। इस खबर को सुनकर लड़कियां खुशी से झूम उठेंगी। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो पॉपुलर शॉपिंग ऐप 'Shein' भी जल्द ही भारत में वापसी करने वाली है। बता दें, Shein भारत की पॉपुलर शॉपिंग ऐप्स में से एक थी। हालांकि, भारत सरकार ने इस ऐप को जून 2020 में बैन कर दिया था। 2 साल के लंबे इंतजार के बाद अब फाइनली इस ऐप को दोबारा से भारत में लेकर आया जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। और पढें: Jio का का 749 रुपए का तगड़ा प्लान, कॉलिंग, डेटा के साथ फ्री मिलेगा Netflix, Prime Video और JioHotstar

Shein ने Reliance के साथ मिलाया हाथ!

Financial Express की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो Shein ऐप जल्द ही भारत में दोबारा से लॉन्च की जाने वाली है। जैसे कि हमने बताया इस शॉपिंग ऐप को भारत सरकार द्वारा साल 2020 में बैन कर दिया गया था। रिपोर्ट की मानें, तो Shein ने भारत वापसी के लिए मुकेश अंबानी की कंपनी Reliance के साथ हाथ मिलाया है। और पढें: Elon Musk को टक्कर देंगे Mukesh Ambani, सीधे सैटेलाइट से आपके घर इंटरनेट पहुंचाएगा Reliance Jio!

शीन कंपनी भारत में Reliance की पार्टनर्शिप में कपड़े बेचेगी। शीन के कपड़े Reliance Trends के माध्यम से ऑफलाइन बेचे जाएंगे, जबकि Ajio के जरिए ऑनलाइन सेल उपलब्ध होगी। कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने Shein और Reliance Industries के बीच की पार्टनरशिप को अप्रूव कर दिया है। और पढें: Jio vs Airtel: 219 रुपये कीमत एक-जैसी, फिर भी जियो ने मारी बाजी, जानें कैसे

आपको बता दें, Shein बैन से पहले भारत की पॉपुलर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स में से एक थी। खासतौर पर महिलाओं के बीच यह वेबसाइट काफी फेमस थी। शीन की अपनी ऐप और वेबसाइट दोनों ही थी। इसके अलावा, शीन कंपनी अपने कपड़े Amazon के जरिए भी बेचा करती थी। इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह था कि इस पर यूजर्स को कम दाम में डिजाइनर व स्टाइलिश कपड़े खरीद के लिए उपलब्ध होते थे।

साल 2020 में Shein ऐप हुई बैन

आपको बता दें, साल 2020 में सरकार ने एक-साथ 58 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इन ऐप्स में TikTok, UC Browser, Shein, Club Factory जैसे ऐप्स शामिल थे। सरकार ने इन ऐप्स को बैन करने का कारण इनके चीनी लिंक-अप बताए थे। कहा जा रहा था कि यह ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा चीन से साझा कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, Shein पहले चीनी कंपनी थी, लेकिन अब यह सिंगापुर बेस्ड कंपनी बन चुकी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।