आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

Samsung ने एक स्टडी के दौरान जानकारी दी है कि Galaxy Watch 6 किसी के बेहोश होने से 5 मिनट पहले उसे अलर्ट कर सकती है। इस तरह के अलर्ट से मरीज खुद को गंभीर चोट लगने से बचा सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 05:18 PM (IST)

क्या आप जानते हैं Samsung स्मार्टवॉच हेल्थ फीचर्स में सबसे बेहतरीन फीचर्स देने में सक्षम है। हाल ही में की गई एक स्टडी में खुलासा हुआ कि Samsung Galaxy Watch आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले आपको अलर्ट कर सकती है। यह स्टडी Vasovagal Syncope (वैसोवैगल सिंकोप) पर बेस्ड थी। वैसोवैगल सिंकोप की बात करें, तो यह इंसानों में देखी जाने वाली एक आम समस्या है, जिसमें अचानक ही हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर डाउन हो जाता है और आप कुछ सोचें या फिर समझे उससे पहले आप बेहोश हो जाते हैं। इसे पहली ऐसी सफल स्टडी कहा जा रहा है कि जिसमें बेहोश होने से पहले उसकी जानकारी एक कमर्शियल स्मार्टवॉच के जरिए प्राप्त की जा सकती है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 15000 से कम में मिलने वाली 5 बेस्ट Washing Machines, चमका देंगी आपके कपड़े

Samsung ने अपने लेटेस्ट प्रेस रिलीज के जरिए इस स्टडी की जानकारी दी। यह स्टडी दक्षिण कोरिया के हॉस्पिटल Chung-Ang University Gwangmyeong के साथ मिल कर किए शोध पर आधारित है। रिलीज के मुताबिक, स्टडी में Samsung Galaxy 6 स्मार्टवॉच को इस्तेमाल किया गया था। क्लिनिकल टेस्टिंग के लिए इस वॉच के जरिए बायोसिग्नल डेटा कलेक्ट किया गया है। इस स्टडी में 132 मरीजों को शामिल किया गया था, जो कि वैसोवैगल सिंकोप के लक्षणों से ग्रसित हैं। उन सभी मरीजों को वो सैमसंग गैलेक्सी 6 स्मार्टवॉच पहनाई गई, जो कि Photoplethysmography Sensor के साथ आती हैं। यह सेंसर टेस्ट के दौरान हार्ट रेट डेटा को मॉनिटर करने का काम करता है। और पढें: Motorola जल्द लेकर आ रहा फोल्डेबल फोन, Samsung-OnePlus को मिलेगी कड़ी टक्कर

शोध में मिले सटिक वॉर्निंग साइन

और पढें: Flipkart Summer Sale 2026 इस तारीख से होगी शुरू, इन लोगों को मिलेगा पहले एक्सेस

शोध के बाद डेटा कलेक्ट किया गया और AI-based Prediction मॉडल के जरिए उस डेटा को एनलाइज किया गया। सैमसंग के मुताबिक, सिस्टम उन वॉर्निंग साइन को बेहोश होने से 5 मिनट पहले ही डिटेक्ट करने में सक्षम रहा, जो कि 84.6 प्रतिशत सटिक थी।

अलर्ट से कर सकेंगे खुद का बचाव

वैसोवैगल सिंकोप की बात करें, तो यह ज्यादा स्ट्रेस लेने, ज्यादा दर्द लेने या फिर डर की वजह से ट्रिगर होता है। अचानक से बेहोशी का आना कई मामलों में ज्यादा खतरनाक नहीं होता, लेकिन इस वजह से शरीर को काफी चोट पहुंच सकती है। ऐसे में वॉच के जरिए अर्ली वॉर्निंग साइन की वजह से मरीज इन गंभीर चोटों से बच सकते हैं। यदि आपको स्मार्टवॉच खुद अलर्ट कर रही है कि आप बेहोश होने वाले हैं, तो आप कहीं बैठ सकते हैं खुद को किसी सेफ पॉजिशन में रख सकते या फिर किसी को मदद के लिए बुला सकते हैं।

Samsung Galaxy 6 Price and specs

 

Samsung Galaxy 6 को भारत में 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। फीचर्स की बात करें, तो इस वॉच में 40mm और 43mm ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 1.3 इंच स्क्रीन पेश की गई है। वहीं, 47mm व 44mm मॉडस में 1.5 इंच स्क्रीन मिलती है। यह वॉच Exynos W930 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इसमें कई हेल्थ फीचर्स दिए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।