Samsung Galaxy Z Flip 7 भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च, BIS सर्टिफकेशन पर हुआ स्पॉट!

Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन BIS सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है।

Published By: Manisha | Published: Jun 02, 2025, 05:11 PM (IST)

Samsung Galaxy Z Flip 7 भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो यह फोन BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। बीआईएस लिस्टिंग के जरिए संकेत मिले हैं कि यह फ्लिप फोन जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। कंपनी इस फोन के साथ Samsung Galaxy Z Fold 7 को भी मार्केट में लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि सैमसंग कंपनी इन फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है। और पढें: Samsung Galaxy Book 6 Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

91mobiles की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन मॉडल नंबर SM-F766B के साथ BIS लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। माना जा रहा है कि यह फोन अगले महीने जुलाई में भारत में लॉन्च हो सकता है। फिलहाल, इस लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। और पढें: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, Apple टेस्ट कर रहा 200MP कैमरा सेंसर, लीक में हुआ खुलासा

Samsung Galaxy Z Flip 7 के लीक फीचर्स

-3.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले और पढें: Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G फोन 50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

-Exynos 2500 प्रोसेसर

-4,174mAh बैटरी

-25W फास्ट चार्जिंग

-One UI 8

लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Z Flip 7 फोन में 3.6 इंच का सेकेंडरी डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में एड-टू-एज बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। कंपनी इस फ्लिप फोन को 4,174mAh बैटरी के साथ ला सकती है, जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। यह One UI 8 के साथ आने वाला पहला फोन हो सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 7 की लीक लॉन्च डेट

जैसे कि हमने बताया फिलहाल कंपनी ने Samsung Galaxy Z Flip 7 की लॉन्च डेट से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अटकलें लगाई जा रही है कि कंपनी इस फोन को अगले महीने 4 जुलाई को लॉन्च कर सकती है। जैसे कि हमने बताया इस फ्लिप फोन के साथ कंपनी मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold 7 फोन भी लेकर आने वाली है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।