Samsung Galaxy Watch 6 Series की डिटेल लीक, FCC पर हुई लिस्ट
Samsung Galaxy Watch 6 Series की डिटेल्स सामने आई है। इस अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज को जुलाई या अगस्त में पेश किया जा सकता है।
Published By: Harshit Harsh | Published: Jun 04, 2023, 07:46 PM (IST)
हाइलाइट
- Samsung Galaxy Watch 6 Series को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
- इस वॉच सीरीज को अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर लिस्ट किया गया है।
- इस सीरीज में दो स्मार्टवॉच पेश किए जा सकते हैं।
Samsung जल्द अपनी अगली प्रीमियम स्मार्टवॉच सीरीज लॉन्च करने वाली है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की अपकमिंग Galaxy Watch 6 Series को अमेरिकी सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC (फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन) पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर इस फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आए हैं। Galaxy Watch 6 Series में दो स्मार्टवॉच- Galaxy Watch 6 और Galaxy Watch 6 Classic को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टवॉच को Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लिस्टिंग में लीक हुए फीचर्स
सैमसंग का अगला अनपैक्ड इवेंट अगले महीने या फिर अगस्त में आयोजित किया जा सकता है। इन दोनों वॉच को दो साइज 40mm और 44mm में पेश किया जाएगा। इसके बेस मॉडल को मॉडल नंबर SM-R930 और टॉप मॉडल को SM-R940 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है।
Watch 6 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, Wi-Fi 802.11/b/g/n/a, NFC और GNSS जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें पिछली वॉच सीरीज की तरह ही वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके वायरलेस चार्जर को मॉडल नंबर ER-OR900 के साथ लिस्ट किया गया है।
Galaxy Watch 6 Classic भी होगा पेश
Samsung Galaxy Watch 6 के साथ Galaxy Watch 6 Classic को भी पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टवॉच का रेंडर भी पिछले दिनों सामने आया है। इसमें 1.47 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजलूशन 470 x 470 पिक्सल हो सकता है। इसमें 425mAh की बैटरी मिल सकती है। अपकमिंग वॉच सीरीज में रोटेशन वाले राउंड बेजल्स मिल सकते हैं, जिसके जरिए वॉच के कई फंक्शन को कंट्रोल किए जा सकते हैं।
FCC लिस्टिंग में सैमसंग के अपकमिंग वॉच के बारे में ज्यादा जानकारियां शामिल नहीं हैं। आने वाले दिनों में इस वॉच सीरीज के कई और फीचर्स सामने आ सकते हैं।
Galaxy Watch 5 Series की कीमत हुई कम
Samsung ने अपकमिंग सीरीज के लॉन्च से पहले अपनी पिछली सीरीज के दोनों मॉडल की कीमत में पिछले दिनों कटौती भी की है। Galaxy Watch 5 Series को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।