Samsung Galaxy Unpacked 2026: आ गई मेगा इवेंट की डेट, इस दिन उठेगा फ्लैगशिप फोन से पर्दा

Samsung Galaxy Unpacked 2026: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 की डेट का ऐलान हो गया है। यह इवेंट फरवरी के अंत में आयोजित होने वाला है। इसमें Samsung Galaxy S26 से पर्दा उठाया जा सकता है।

Published By: ajay verma
Published: Feb 11, 2026, 09:40 AM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2026: कोरियन टेक जाइंट सैमसंग ने लंबे समय से चर्चा में बने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट की डेट आखिरकार अनाउंस कर दी है। इस इवेंट में Samsung Galaxy S26 Series से पर्दा उठाया जाएगा। इस लाइनअप में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra देखने को मिलेंगे। इन तीनों में AI फीचर्स का सपोर्ट दिया जाएगा। साथ ही, हैंडसेट्स में 200MP का कैमरा, पावरफुल चिप और दमदार बैटरी भी देखने को मिलेगी। और पढें: Samsung Galaxy Z Fold 8 Prices: न दुबई न अमेरिका, इस देश में सबसे सस्‍ता मिल रहा नए आकार का सैमसंग फोल्ड फोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026 Date and Timing

स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग के अनुसार, गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाला है। इस इवेंट की स्ट्रीमिंग सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट से लेकर ऑफिशियल यूट्यूब चैनल तक पर की जाएगी, जिसे भारत में रात 11:30 बजे से देखा जा सकेगा। और पढें: Samsung Galaxy Watch Ultra 2 स्मार्टवॉच 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स और लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड, 10MP का टेलीफोटो और 50MP का पेरीस्कोप लेंस दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलने की संभावना है। अपकमिंग सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Samsung Galaxy S26 और Galaxy S26+ में 50MP का प्राइमरी और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। और पढें: Samsung Galaxy Watch 9 Launched: स्नैपड्रैगन चिप और AI फीचर्स से है लैस, खरीदने से पहले जान लें फीचर्स

फास्ट प्रोसेसिंग के लिए गैलेक्सी एस 26 में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इससे बड़े मॉडल यानी गैलेक्सी एस 26 प्लस में 6.7 इंच व एस 26 अल्ट्रा में 6.9 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इन तीनों में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

बैटरी और कनेक्टिविटी

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 में 4,300mAh और एस 26 प्लस में 4,900mAh की बैटरी दी जा सकती है। एस 26 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इसको फास्ट चार्जिंग मिलने की संभावना है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, सिम कार्ड स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिया जाएगा।

कितनी हो सकती है कीमत ?

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एस 26 सीरीज की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। अब तक सामने आई लीक्स में कहा जा रहा है कि इस अपकमिंग सीरीज की कीमत 80 हजार से शुरू हो सकती है। लाइनअप के फोन विभिन्न शानदार कलर में देखने को मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।