Samsung Galaxy Unpacked 2025: Galaxy S25 सीरीज से लेकर गैलेक्सी AI तक, इवेंट में हुई ये घोषणाएं

Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में गैलेक्सी एस 25 सीरीज को लॉन्च किया गया है। इसके अलावा, गैलेक्सी एआई में कई नए फीचर्स को जगह दी गई है।

Published By: ajay verma | Published: Jan 23, 2025, 01:20 AM (IST)

Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग के मेगा इवेंट का समापन हो गया है। इसमें पिछले कई महीनों से खबरों में बनी सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज (Samsung Galaxy S25 Series) को आखिरकार ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। इसके अलावा, गैलेक्सी एआई (Galaxy AI) को भी अपडेट कर कई सारे नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनका उपयोग गैलेक्सी एस 25, एस 25 प्लस और एस 25 अल्ट्रा में किया जा सकता है। और पढें: Samsung Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra की सेल हुई शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy S25 सीरीज

सबसे पहले सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज की बात करें, तो लाइनअप में Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra को शामिल किया गया है। इस स्मार्टफोन सीरीज की कीमत 80,999 रुपये से शुरू होती है। मुख्य फीचर्स की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। लाइनअप के सभी स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। और पढें: Samsung Galaxy S26 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: मिलेंगे ये 5 धांसू अपग्रेड, खरीदने से पहले जरूर देखें

फोटो क्लिक करने के लिए गैलेक्सी एस 25 और एस 25 प्लस में 50MP का कैमरा मिलता है, जबकि अल्ट्रा मॉडल में 200MP का कैमरा दिया गया है। इनमें क्रमश: 4000mAh, 4900mAh व 5000mAh की बैटरी दी गई है। इन सभी गूगल जेमिनी (Google Gemini) एआई असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। और पढें: Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, जारी हुआ One UI 8.5 का पब्लिक बीटा अपडेट, ऐसे करें डाउनलोड

Galaxy AI

गैलेक्सी एस 25 सीरीज को लॉन्च करने के अलावा गैलेक्सी एआई को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें Now Brief, फाइंड फोटो और AI सजेशन जैसे एडवांस एआई फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, Call Transcripts और राइटिंग असिस्ट का सपोर्ट दिया गया है।

डायरेक्ट ट्रांस्क्रिप्ट को भी इस बार जोड़ा गया है। इसके आने से लंबे नोट्स और लैक्चर शॉर्ट समरी में बदल जाएंगे, जिससे यूजर्स को पूरे नोट्स पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन सभी फीचर्स यूजर्स का अनुभव बेहतर होगा और उन्हें पल भर में सभी जानकारी मिल जाएगी। बता दें कि गैलेक्सी एआई को पिछले साल गैलेक्सी एस 24 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।