Samsung Galaxy Buds Core की सेल भारत में इस दिन होगी शुरू, फीचर्स हुए लीक

Samsung Galaxy Buds Core फोन की सेल डेट कंफर्म हो गई है। इन बड्स के साथ भारत में Samsung Galaxy M36 5G भी दस्तक देने वाला है।

Published By: Manisha | Published: Jun 25, 2025, 03:56 PM (IST)

Samsung Galaxy Buds Core की इंडिया लॉन्च डेट फाइनली कंफर्म हो गई है। कंपनी ने पिछले हफ्ते ही इस बड्स की लॉन्चिंग को टीज किया था। पहले माना जा रहा था कि इन बड्स को कंपनी 9 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी। हालांकि, अब कंपनी ने इनकी सेल डेट से पर्दा उठा दिया है। यह बड्स Samsung Galaxy Buds FE के अपग्रेड वर्जन हो सकते हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका

Samsung Galaxy Buds Core Launch Date

Amazon पर Samsung Galaxy Buds Core की इंडिया सेल डेट रिवील कर दी गई है। इन बड्स की सेल भारत में 27 जून दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बात दें, इस दिन कंपनी Samsung Galaxy M36 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। इस दिन कंपनी अपने नए बड्स को भी मार्केट में उतारने वाली है। फिलहाल, कंपनी ने इन बड्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी रिवील नहीं की है। हालांकि, टीजर पोस्टर में बड्स का ब्लैक कलर ऑप्शन देखा जा सकता है। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि इनमें व्हाइट कलर ऑप्शन को भी पेश किया जा सकता है। और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Samsung Galaxy Buds Core Specifications (Expected)

लीक फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Buds Core में ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन आ सकते हैं। पानी से बचाव के लिए इनमें IP54 रेटिंग दी जा सकती है। कंपनी इन बड्स को Active noise cancellation (ANC) सपोर्ट के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा, इनमें रियल टाइम ट्रांसलेशन के लिए Interpreter mode और Live Translate फीचर दिया जा सकता है। प्रत्येक बड्स में 100mAh बैटरी मिल सकती है, जबकि बड्स केस में 500mAh की बैटरी क्षमता दी जा सकती है।

Samsung Galaxy M36 5G

कंपनी बड्स से पहले Samsung Galaxy M36 5G फोन की इंडिया लॉन्च कंफर्म कर चुकी है। यह फोन भारत में 27 जून दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।