Samsung Galaxy Book 5 सीरीज जल्द भारत में होगी लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन से मिले संकेत

Samsung Galaxy Book 5 सीरीज जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च हो सकती है। BIS लिस्टिंग के साथ सीरीज के मॉडल कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किए जा चुके हैं।

Published By: Manisha | Published: Nov 21, 2024, 08:30 PM (IST)

Samsung Galaxy Book 5 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इस सीरीज में Samsung Galaxy Book 5 और Samsung Galaxy Book 5 Pro लैपटॉप को पेश कर सकती है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो ये मॉडल्स Bureau of Indian Standards (BIS) सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किए गए हैं। BIS लिस्टिंग के जरिए संकेत मिलते हैं कि ये लैपटॉप भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे। BIS के अलावा, ये लैपटॉप अन्य कई सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किए जा चुके हैं। यहां जानें सभी डिटेल्स। और पढें: इंतजार खत्म! Samsung Galaxy Unpacked 2026 की डेट कंफर्म, इस दिन आएंगे कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल फोन

Energy Star लिस्टिंग

91Mobiles की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, तो Samsung लैपटॉप मॉडल नंबर NP940XHA के साथ Energy Star सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। मॉडल नंबर के जरिए माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy Book 5 Pro का है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह लैपटॉप Windows 11 पर काम करेगा। इसमें 32GB RAM का सपोर्ट मौजूद होगा। और पढें: बेहतरीन फीचर्स वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, कीमत 40,000 रुपये से कम, देखिए पूरी लिस्ट

BIS लिस्टिंग

इसके अलावा, BIS सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर NP750QHA, NP750QHZ और NP754QHA को स्पॉट किया गया है। BIS लिस्टिंग से अंदाजा लगाया जा सकता है कि Samsung Galaxy Book 5 लैपटॉप जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं BIS लिस्टिंग में NP940XHA, NP940XHZ और NP944XHA मॉडल नंबर को भी स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी सैमसंग गैलेक्सी बुक 5 प्रो को अलग-अलग मॉडल्स में पेश कर सकती है।

BIS लिस्टिंग के अलावा भी यह लैपटॉप कई सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह लैपटॉप मॉडल नंबर NP750QHA के साथ FCC डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग के मुताबिक, लैपटॉप में 65W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।

फिलहाल, Samsung ने अपनी नई लैपटॉप सीरीज से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, लिस्टिंग के आधार पर माना जा सकता है कि कंपनी मार्केट में जल्द ही अपनी नई लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।