Rules changing from June 1: आज से Aadhaar Card और Driving License के लिए बदल जाएंगे ये नियम

Rules changing from June 1 changes: आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, कल से कई चीजों में बड़ बदलाव होने वाले हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 31, 2024, 04:50 PM (IST)

हाइलाइट

  • Rules changing from June 1 changes: आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक, कल से कई चीजों में बड़ बदलाव होने वाले हैं।

Rules changing from June 1: आज यानी 1 जून, 2024 से कई नियम बदलने वाले हैं। LPG सिलेंडर की कीमत से लेकर आधार कार्ड और ड्राविंग लाइसेंस तक, कई बदलाव होंगे। आधार कार्ड और ड्राविंग लाइसेंस के लिए भी कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। साथ ही, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए नए नियमों की घोषणा की है। जून के मध्य तक आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराया जा सकता है। उसके बाद लोगों को अपडेट करना के लिए फीस देनी होगी। आज हम यहां कल से आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस में होने वाले अपडेट बताने वाले हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Aadhaar PVC Card: मात्र 75 रुपये में घर बैठे बनवाएं ATM जैसा सॉलिड आधार कार्ड, न गलेगा न फटेगा

Rules changing from June 1

Driving License Rules

भारत में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस (DL) पाने के लिए नए नियम लागू किए हैं। 1 जून, 2024 से अब आपको आपके पास वाले सरकारी RTO के निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्रों पर अपना ड्राइविंग टेस्ट देने का ऑप्शन मिलेगा। ये केंद्र अब लाइसेंस पात्रता के लिए टेस्ट का आयोजन करेंगे। DL के लिए आवेदन करने के लिए परिवहन वेबसाइट https://parivahan.gov.in/parivahan/ पर जाएं। और पढें: Aadhaar Card खो गया? आधार नंबर भी नहीं याद? ऐसे चुटकियों में करें रिकवर, जानें प्रोसेस

इसके बाद होम पेज पर ड्राइविंग लाइसेंस पर टैप करें। फिर राज्य का चयन करें और लर्नर या ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करें। इसके बाद प्रक्रिया आपके सामने होंगी। दिशा-निर्देशों का पालन करें और लाइसेंस के लिए आवेदन करें। और पढें: क्या सच में Aadhaar Card धारकों को Electric साइकिल मिल रही FREE? PM Modi का वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

इसके अलावा, नाबालिगों के लिए जुर्माने में कुछ अपडेट हैं। ड्राइविंग करते पकड़े गए नाबालिगों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन पंजीकरण कार्ड रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, अगर नाबालिग पर आरोप लगाया जाता है, तो वह 25 साल की उम्र तक लाइसेंस पाने के योग्य नहीं होगा।

Aadhaar Card Updates

अगर आप अपना पुराना या नया Aadhaar Card अपडेट नहीं करते हैं तो यह अमान्य नहीं होगा। नए आधार अपडेट उन लोगों के लिए हैं, जो अपना आधार ऑनलाइन फ्री में अपडेट करना चाहते हैं। पहले, आधार डिटेल ऑनलाइन फ्री में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 मार्च थी। हालांकि, अब इसे बढ़ाकर 14 जून कर दिया गया है।

इसका मतलब है कि 14 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर सभी आधार अपडेट फ्री होंगे। उसके बाद, यूजर्स को अपने विवरण अपडेट करने के लिए फीस देना होगी। हालांकि, अगर आप अपना फोन नंबर या पता आधार पर फ्री में अपडेट करना चाहते हैं, तो 14 जून से पहले कर लें। ध्यान रहे कि ऑफलाइन अपडेट के लिए 50 रुपये फील देनी होगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।