Realme Pad 2 की लॉन्च डेट अनाउंस, दमदार फीचर के साथ इस दिन मार्केट में देगा दस्तक
Realme Pad 2 की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी गई है। साथ ही, इस टैबलेट को Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे इसके फीचर के पता चला है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Jul 17, 2023, 08:57 AM (IST)
हाइलाइट
- Realme Pad 2 टैबलेट की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है।
- इस टैबलेट में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा।
- रियलमी के अपकमिंग टैबलेट की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी (Realme) ने लंबे समय से चर्चा में बने Realme Pad 2 की आखिरकार लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इस डिवाइस की माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर लाइव हो गई है, जिससे इसके कुछ फीचर का पता चला है। हालांकि, इस साइट से टैबलेट की प्राइसिंग डिटेल नहीं मिली है।
कब लॉन्च होगा नया टैबलेट
रियलमी के मुताबिक, Realme Pad 2 टैबलेट भारत में 19 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही Realme C53 स्मार्टफोन को भी भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
ऐसे हो सकते हैं टैब के स्पेसिफिकेशन
फीचर की बात करें, तो रियलमी के अपकमिंग टैब Realme Pad 2 में 11.5 इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल और एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 40Hz / 60Hz / 120Hz और कलर 10-बिट होंगे। इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स होगी। टैब में O1 Ultra Vision टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया जाएगा, जो इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाएगी। साथ ही, दमदार साउंड के लिए टैबलेट में क्वाड स्पीकर दिए जाएंगे।
पिछले दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रियलमी पैड में Helio G99 चिपसेट के साथ-साथ 8GB रैम, 128GB स्टोरेज और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 8,360mAh की बैटरी दी जा सकती है। बेहतर फोटो क्लिक करने के लिए टैबलेट में 20MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, यह टैबलेट Android 13 पर काम करेगा।
कितनी हो सकती है कीमत
रियलमी ने अभी तक रियलमी पैड 2 की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, मगर लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है।
Realme C53 की डिटेल
रियलमी Pad 2 टैबलेट के अलावा रियलमी सी 53 स्मार्टफोन को भी पेश करने वाली है, जिसकी माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर एक्टिव हो गई है। इस साइट के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा, स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
पिछले महीने लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन
आपको बता दें कि रियलमी ने जून में Realme 11 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। अब स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें, तो डिवाइस में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मूथ फंक्शनिंग के लिए MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 100MP का मेन लेंस, दूसरा 2MP और तीसरा भी 2MP का सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा मिलता है।
कंपनी ने इस मोबाइल फोन में 5000mAh की बैटरी दी है, जिसे 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर दिए गए हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।