लॉन्च से पहले Realme 10T 5G की बैटरी डिटेल हुई लीक, जल्द देगा ग्लोबल मार्केट में दस्तक

Realme 10T 5G अपनी लॉन्चिंग को लेकर इस वक्त चर्चा में विषय बना हुआ है। अगामी डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। अब इसकी बैटरी डिटेल लीक हो गई है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 05, 2023, 12:43 PM (IST)

हाइलाइट

  • Realme 10T 5G स्मार्टफोन 4,890mAh की बैटरी से लैस होगा।
  • डिवाइस की बैटरी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
  • रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत 15 हजार से कम हो सकती है।

रियलमी इस वक्त 10 सीरीज के नए स्मार्टफोन Realme 10T 5G पर काम कर रहा है। इस अगामी स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले NBTC और BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया। अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने 10टी 5G डिवाइस की बैटरी डिटेल लीक की है। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के अन्य फीचर, कीमत या फिर लॉन्चिंग से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है। और पढें: Realme P4R 5G फोन 8000mAh बैटरी के साथ भारत में होगा लॉन्च! डेट हो गई कंफर्म

पावरफुल बैटरी से होगा लैस

टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Realme 10T 5G स्मार्टफोन 4,890mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगा। इसकी बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, टिप्सटर ने फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। पिछली रिपोर्ट्स की मानें, तो स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Mali-G57 MC2 के साथ Mediatek Dimensity 810 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह हैंडसेट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 10टी में 6.6 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसकी स्क्रीन 1080 x 2408 पिक्सल रेजलूशन सपोर्ट करेगी। साथ ही, हैंडसेट में 50MP कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक के साथ-साथ वाई-फाई, जीपीएस व ब्लूटूथ जैसे कनेक्टिविटी फीचर भी मिलेंगे। और पढें: 8000mAh बैटरी वाले Realme फोन की पहली सेल, मिलेगी 3400 की बंपर छूट

कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

कंपनी ने अभी तक रियलमी 10टी की कीमत या लॉन्च डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है। मगर अब तक सामने आई लीक्स में दावा किया जा रहा है कि स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 15 हजार से कम होने की उम्मीद है। इसे ग्राहकों के लिए कई कलर में पेश किया जा सकता है।

Realme GT Neo 5 की डिटेल

आपको बता दें कि कंपनी Realme 10T 5G के अलावा GT Neo 5 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठने वाला है। इस स्मार्टफोन को 9 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाएं जा रहे हैं कि यह डिवाइस 5G कनेक्टिविटी से लैस होगा और इसमें 240W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इतना ही नहीं हैंडसेट में Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर के साथ 16GB RAM और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।