RBI लॉन्च करेगा QR code आधारित ATM मशीन, सिर्फ कोड स्कैन कर निकाल पाएंगे सिक्के

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि जल्द ही एक मशीन लॉन्च करेंगे, जो कॉइन डिस्ट्रीब्यूशन का काम करेगी। इसमें QR code को स्कैन कर रकम निकाली जा सकेगी।

Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 08, 2023, 02:13 PM (IST)

हाइलाइट

  • RBI की तरफ से लगाई जाएंगी Coin vending machines।
  • ये मशीन बैंक नोट्स की जगह सिक्कों को निकालेंगी।
  • ये मशीन UPI QR Code के साथ काम करेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नए प्रकार की ATM ने की योजना बना रहा है। यह अपकमिंग लेटेस्ट मशीन QR Code Based तकनीक पर काम करेगी और उससे भारतीय कॉइंस को निकाला जा सकेगा। दरअसल, RBI Governor शक्तिकांत दास ने बुधार को Monetary Policy Committee (MPC) की मीटिंग में एक बड़ा फैसला लिया है। और पढें: RBI के नाम पर हो रही ठगी, भूलकर भी न करें ये गलती, नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली

सिक्कों को निकालेगी मशीन

दरअसल, यह वेंडिंग मशीन कंज्यूमर के बैंक खाते से अमाउंट को डेबिट कर सिक्कों को बाहर निकालेगी, और इसमें UPI QR Code का इस्तेमाल करना होगा। आम ATM machine कागज के नोट्स निकालती है। और पढें: ई-रिक्शा के बाद ATM को बंद-चालू करने वाले ऐप का वीडियो वायरल, जानिए इस दावे का सच

12 शहरों से शुरू होगा प्रोजेक्ट

गवर्नर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक पायलेट प्रोजेक्ट के तहत QR Code Based मशीन को पहले 12 शहरों में लगाएगी। फिजिकल टेंडरिंग नोट्स की जगह ये मशीन कॉइंस को निकालेगी। इससे बाजार में सिक्कों की संख्या बढ़ेगी। शुरुआती चरण में आने वाली समस्याओं को आगे दूर किया जाएगा और फिर अन्य शहरों में भी ये मशीन लगाई जाएंगी। और पढें: Apple ने भारत में दोबारा शुरू की कार्ड पेमेंट सर्विस, ऐप स्टोर पर कर पाएंगे Debit-Credit Card से पेमेंट

Paytm और PhonePe की तरह स्कैन कर पाएंगे कोड

गवर्नर ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक एक पायलेट प्रोजेक्ट की शुरुआत करने जा रहा है, जो QR code बेस्ड Coin Vending Machine होगी। इससे सिक्के निकालने की लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। यह ठीक Paytm और PhonePe से कोड स्कैन करने के जैसा होगा। केंद्रिय बैंक इसकी मदद से भारतीय अर्थव्यवस्था के अंदर कॉइंस के डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ाना और सभी तक उसकी पहुंच को बनाना चाहती है।

भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है UPI सिस्टम

भारतीय अर्थव्यवस्था के अंदर UPI Payment सिस्टम तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और इसी लोकप्रियता को भुनाते हुए अब कॉइंस वेंडिंग मशीन को लाया जा रहा है, ताकि बैक नोट्स की तरह सिक्कों का भी सर्कुलेशन बढ़ाया जा सके।

UPI को लेकर बड़ी तैयारी

बीते कुछ समय के दौरान UPI को लेकर बड़ी तैयारी की जा रही है। जहां हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि UPI Lite तैयार किया जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स अधिकतम 200 रुपये की पेमेंट बिना UPI Pin के सेंड कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।