Ray-Ban Meta Optics Styles Launched: जानिए इस AI चश्मे के फीचर्स और कीमत
Meta ने नए Ray-Ban Meta Optics Styles AI स्मार्ट चश्मे लॉन्च किए हैं, जो देखने में स्टाइलिश और इस्तेमाल में स्मार्ट हैं। ये चश्मे खासकर Prescription वाले यूजर्स के लिए बनाए गए हैं। ये चश्मे कैमरा, वॉइस कमांड और AI फीचर्स से लैस है। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 11:41 AM (IST) | Edited: Apr 01, 2026, 11:41 AM (IST)
Meta ने अपने AI-Powered Ray-Ban Meta Optics Styles लॉन्च किए हैं। ये चश्मे खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जिन्हें Prescription की जरूरत होती है। ये चश्मे EssilorLuxottica कंपनी के साथ मिलकर बनाए गए हैं, पुराने स्मार्ट चश्मों जैसे Ray-Ban Meta, Oakley Meta और Meta Ray-Ban Display का ये नया वर्जन है। कंपनी का कहना है कि ये चश्मे आरामदायक, कस्टमाइजेबल और स्टाइलिश डिजाइन से लैस हैं।
Ray-Ban Meta Optics Styles की कीमत कितनी है और ये कहां उपलब्ध होंगे?
नई लाइनअप में दो नए मॉडल आए हैं...
- Ray-Ban Meta Blayzer Optics (Gen 2)
- Ray-Ban Meta Scriber Optics (Gen 2)
इनकी कीमत करीब $499 (लगभग ₹41,500) रखी गई है। अमेरिका में ये चश्मे 31 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए मिलेंगे और 14 अप्रैल से बिक्री शुरू होगी। आप इन्हें Ray-Ban के Stores, उनकी वेबसाइट और EssilorLuxottica रिटेल आउटलेट्स जैसे LensCrafters और Sunglass Hut से खरीद सकते हैं। Meta का कहना है कि ये स्मार्ट चश्मे जल्दी ही UK, Canada, Australia, Europe और UAE में भी लॉन्च होंगे। वहीं India, Brazil और Mexico में ये साल के आखिर तक आने की उम्मीद है।
इन स्मार्ट चश्मों में कौन-कौन सी खास टेक्नोलॉजी और फीचर्स हैं?
Ray-Ban Meta Optics Styles को इस तरह बनाया गया है कि यूजर को ज्यादा आराम और अपनी पसंद के हिसाब से इस्तेमाल करने की सुविधा मिले। इसमें पतला फ्रेम है, नाक पर फिट करने के लिए अलग-अलग Nose Pads बदले जा सकते हैं और चश्मे के हिंग (जॉइंट) ज्यादा घूम सकते हैं जिससे पहनना आसान हो जाता है। इसके साइड वाले हिस्से (Temple Tips) भी एडजस्ट किए जा सकते हैं। Ray-Ban Meta Blayzer Optics और Ray-Ban Meta Scriber Optics दोनों में ऐसे लेंस लग सकते हैं जो नॉर्मल, नंबर वाले (Single Vision) या Progressive होते हैं, साथ ही Transitions lenses भी सपोर्ट करते हैं यानी आप इन्हें घर के अंदर और बाहर दोनों जगह बिना बदले इस्तेमाल कर सकते हैं। इन स्मार्ट चश्मों में कई खास फीचर्स भी हैं जैसे 12MP कैमरा, 3K वीडियो रिकॉर्डिंग, 6 माइक्रोफोन, म्यूजिक सुनने और कॉल करने की सुविधा। आप वॉइस कमांड से Meta AI से बात भी कर सकते हैं और एक नया Action Button भी दिया गया है जिससे काम और आसान हो जाता है।
Meta AI के नए फीचर्स क्या हैं और आने वाले समय में क्या नया मिलेगा?
Meta अपने स्मार्ट चश्मों में AI को और ज्यादा ताकतवर बना रहा है। आने वाले समय में इसमें कई नए फीचर्स जुड़ेंगे, जो रोजमर्रा के काम को आसान बना देंगे। Nutrition tracking की मदद से आप अपनी खाने-पीने की चीजों को वॉइस या फोटो से रिकॉर्ड कर सकेंगे और AI आपको हेल्थ से जुड़े सजेशन देगा। WhatsApp के लिए Hands-Free Summaries फीचर आएगा, जिससे लंबी चैट को AI अपने आप छोटा करके आपको समझा देगा। Neural Handwriting में आप उंगलियों के इशारों से हवा में ही लिखकर मैसेज टाइप कर सकेंगे, मतलब बिना मोबाइल छुए काम हो जाएगा। Display recording फीचर से आप जो देख रहे हैं, उसे वीडियो + ऑडियो + स्क्रीन विज़ुअल के साथ रिकॉर्ड करके आसानी से शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ अमेरिकी शहरों में Pedestrian Navigation भी मिलेगा यानी चलते-चलते रास्ता बताने में ये चश्मे आपकी मदद करेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।