PM Modi का इंस्टाग्राम पर जलवा, ट्रंप-पुतिन को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता

PM Modi पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर फॉलोअर्स के मामले में ट्रंप जैसे दिग्गज नेताओं से बहुत आगे निकल गए हैं। उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 100 मिलियन हो गया है।

Published By: ajay verma | Published: Feb 26, 2026, 10:58 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले पहले नेता बन गए हैं। इस दौड़ में उन्होंने अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप जैसे बड़े विश्व नेताओं को पीछे छोड़ा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2014 में पीएम मोदी ने जब इंस्टाग्राम जॉइन किया था, तब उनके फोलोअर्स की संख्या ट्रंप के बहुत कम थी। हालांकि, अब वह फॉलोअर्स के मामले में ट्रंप से आगे निकल चुके हैं। और पढें: Aadhaar Card पर AC फ्री दे रही सरकार? सोशल मीडिया पर Viral हो रहा PM Modi का वीडियो, जानें सच्चाई

पीएम मोदी के फॉलोअर्स

पीएम मोदी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में केवल विश्व नेताओं से नहीं बल्कि भारतीय नेताओं से भी आगे निकल गए हैं। इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) हैं, जिनके फॉलोअर्स की संख्या 16.1 मिलियन है। वहीं, तीसरे स्थान पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) हैं। इनके फॉलअर्स का आंकड़ा 12.6 मिलियन है। और पढें: क्या सच में Aadhaar Card धारकों को Electric साइकिल मिल रही FREE? PM Modi का वीडियो हो रहा वायरल, जानें सच्चाई

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश विदेश में तेजी से बढ़ रही है। आने वाले दिनों में उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा तेजी से बढ़ सकता है। और पढें: 11 मई को क्यों मनाया जाता है National Technology Day? PM ने टेक्नोलॉजी को बताया आत्मनिर्भर भारत का अहम स्तंभ

इजरायल में मिला सम्मान

पीएम मोदी इस समय इजरायल के दौरे पर हैं, जहां उन्हें इजरायली संसद में स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इजरायल के सबसे बड़े पुरस्कार में से एक है। इसे खासतौर पर प्रधानमंत्री मोदी को भारत व इजरायल के बीच मजबूत रिश्तों की नीव रखने के लिए दिया गया है। इसके जरिए उनकी लीडरशिप और असाधारण योगदान की सराहना की गई है।

इजरायल से पहले नरेंद्र मोदी को साल 2023 व 2024 में फ्रांस, मिस्र, ग्रीस, भूटान समेत कई प्रशांत द्वीपीय देशों में शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, साल 2025 में पीएम मोदी को ब्राजील, इथियोपिया और ओमान में भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।