POCO M6 Plus 5G फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट
POCO M6 Plus 5G को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे हिंट मिल रहा है कि डिवाइस को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी तक फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Published By: ajay verma | Published: May 29, 2024, 06:06 PM (IST)
हाइलाइट
- POCO M6 Plus 5G भारत में लॉन्च होने वाला है
- इस स्मार्टफोन को BIS पर देखा गया है
- इससे हैंडसेट की लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है
POCO भारत में M-सीरीज का नया स्मार्टफोन POCO M6 Plus 5G लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस ही बीच अपकमिंग स्मार्टफोन को BIS यानी (Bureau of Indian Standards) पर देखा गया है, जिससे फोन के लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इससे पहले भी हैंडसेट से जुड़ी तमाम लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। इन से फोन के संभावित फीचर्स और कीमत की जानकारी मिली है।
91मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार, पोको एम प्लस 5जी BIS पर लिस्ट है। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का कोडनेम breeze और मॉडल नंबर 24065PC95I है। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकरी नहीं मिली है। पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स की मानें, तो यह मोबाइल फोन Redmi Note 13R का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे अप्रैल में ग्लोबली लॉन्च किया गया था।
ऐसे हो सकते हैं फीचर्स
यदि ऊपर बताई गई जानकारी सही होती है, तो स्मार्टफोन 6.79 इंच के FHD+ LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का कैमरा है। वहीं, यह मोबाइल फोन लेटेस्ट Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत
स्मार्टफोन ब्रांड पोको ने अभी तक POCO M6 Plus 5G की लॉन्चिंग या फिर कीमत को लेकर कोई सूचना नहीं दी है, मगर लीक्स की मानें, तो इस डिवाइस को जून में उतारा जा सकता है। इसकी कीमत 15 से 20 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है।
हाल ही में लॉन्च किया यह स्मार्टफोन
पोको ने पिछले सप्ताह POCO F6 5G मोबाइल फोन को भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है। इसकी सेल आज यानी 29 मई से शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2712×1220 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Snapdragon 8s Gen3 मिलता है। इसके अलावा, मोबाइल में 12GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
फोटो क्लिक करने के लिए पोको एफ 6 में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।