Google की भारत में बड़ी तैयारी, PM मोदी ने की सुंदर पिचाई की तारीफ

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बीते सोमवार को Google के सीईओ Sundar Pichai से चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने क्रोमबुक की मैन्युफैक्चरिंग को लेकर गूगल की सराहना की। वहीं, पिचाई ने फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा की।

Published By: ajay verma
Published: Oct 17, 2023, 01:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • पीएम मोदी ने सुंदर पिचाई से की वर्चुअली चर्चा।
  • यह चर्चा इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग के मुद्दे पर की गई।
  • इस दौरान फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने की घोषणा की।

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने सोमवार को टेक जाइंट गूगल (Google) और अल्फाबेट (Alphabet) के सीईओ सुंदर पिचाई से बातचीत की। यह चर्चा वर्चुअली की गई। इस दौरान पीएम मोदी ने क्रोमबुक के निर्माण के लिए गूगल की तारीफ की। साथ ही, उन्होंने पिचाई को इस साल दिसंबर में होने वाले AI समिट में आने के लिए इनवाइट किया। और पढें: European Union ने लगाया Google पर 1 अरब डॉलर का मोटा जुर्माना, जानें वजह

Google Chromebooks

पीएम नरेंद्र मोदी ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के चर्चा के दौरान क्रोमबुक की मैन्युफैक्चरिंग के लिए गूगल और एचपी की सराहना की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने हाल ही में क्रोमबुक की भारत में मैन्युफैक्चरिंग के लिए HP के साथ हाथ मिलाया था। और पढें: Google Meet हुआ अपग्रेड, एक फोल्डर में मिलेंगे जरूरी नोट और रिकॉर्डिंग

इस पार्टनरशिप से देश में डिजिटल एजुकेशन को बूस्ट मिलेगा। इससे ज्यादातर छात्रों को सिक्योर और किफायती लैपटॉप मिलेंगे। गूगल के क्रोमबुक का निर्माण चन्नई स्थित फ्लैक्स फेसिलिटी में बनेंगे। और पढें: Google Wallet को मिला Gmail का सपोर्ट, एक जगह मिलेगी ऑर्डर से जुड़ी पूरी जानकारी

पीएम ने की गूगल की तारीफ

वर्चुअल चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने AI टूल को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराने के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने गुड गवर्नेंस के लिए AI टूल पर काम करने को लेकर गूगल को प्रोत्साहित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2023 में होने वाले एआई समिट के लिए गूगल का आमत्रित किया।

पिचाई ने दी अहम जानकारी

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने मीटिंग के दौरान पीएम मोदी को गूगल पे (Google Pay) और UPI को बेहतर बनाने की योजनाओं के बारे में बताया। इसके अलावा, पिचाई ने भारत के विकास में अहम योगदान देने की भी बात की।

गुजरात में खुलेगा फिनटेक ऑपरेशन सेंटर

पिचाई ने चर्चा के दौरान गुजरात के गांधीनगर में वैश्विक फिनटेक ऑपरेशन सेंटर खोलने का ऐलान किया। इसका नाम Global Fintech Operation Centre (GIFT) है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। गूगल भारत में 10 बिलियन डॉलर निवेश करेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।