Paytm ने पोर्टेबल Pocket Soundbox और Music Soundbox किया लॉन्च, ऑडियो पेमेंट के साथ सुन सकेंगे गानें

Paytm ने भारत में Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox दो डिवाइस लॉन्च किए हैं। इनमें से एक पॉर्टेबल पेमेंट साउंडबॉक्स है, जो कि इस्टेंट पेमेंट अलर्ट देता है। वहीं, दूसरा डिवाइस पेमेंट अलर्ट देने के साथ-साथ आपको म्यूजिक सुनने की सुविधा भी देता है।

Published By: Manisha | Published: Aug 01, 2023, 05:17 PM (IST)

हाइलाइट

  • डेबिट कार्ड साइज के साथ आता है Paytm Pocket Soundbox
  • Paytm Music Soundbox में ऑडियो पेमेंट नोटिफिकेशन के साथ-साथ सुन सकते हैं गाने
  • डिवाइस में मिलती है ब्लूटूथ कनेक्टिविटी

Paytm ने भारतीय यूजर्स के लिए दो नए डिवाइस लॉन्च किए हैं। यह दो डिवाइस Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox है। पोर्टेबल पॉकेट साउंडबॉक्स की बात करें, तो यह कंपनी का पहला सबसे छोटा पेमेंट डिवाइस है। यह पेमेंट साउंडबॉक्स एक डेबिट कार्ड जितना छोटा है, जिसे आप अपनी जेब में आराम से कैरी कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर Paytm Music Soundbox की बात करें, तो इस साउंडबॉक्स पर आपको पेमेंट नोटिफिकेशन के साथ-साथ म्यूजिक सुनने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Paytm का बड़ा अपडेट, दो नए फीचर्स किए लॉन्च

Paytm ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए इन दो नए डिवाइस की जानकारी दी है। यह दो डिवाइस Paytm Pocket Soundbox और Paytm Music Soundbox हैं। कंपनी का कहना है कि Paytm Music Soundbox के जरिए अब पेमेंट भी और पार्टी भी। वहीं, Paytm Pocket Soundbox से पाएं इंस्टेंट पेमंट अलर्ट। और पढें: अब इंटरनेशनल नंबर से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NRI यूजर्स के लिए Paytm का बड़ा अपडेट

बता दें, कंपनी के 4G डिवाइस हैं। पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स साइज में काफी छोटा और पोर्टेबल है। यह डिवाइस एक डेबिट कार्ड जितना छोटा है, जिसे आप अपनी जेब में आसानी से कैरी कर सकते हैं। यह डिवाइस यूजर्स को इंस्टेंट ऑडियो पेमेंट नोटिफिकेशन प्रोवाइड करता है। Paytm Music Soundbox को म्यूजिक सपोर्ट के साथ पेश किया गया है, जिसे आप अपने मोबाइल फोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। और पढें: Bharat Taxi में Paytm से झटपट UPI पेमेंट शुरू, Uber-Ola को मिलेगी कड़ी टक्कर

Paytm Pocket Soundbox: Specifications

पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स डिवाइस में Paytm Soundbox फीचर दिया गया है। इस फीचर के जरिए आप इस पेमेंट नोटिफिकेशन डिवाइस पर म्यूजिक इन्जॉय कर सकते हैं। इसमें आपको सिंगल चार्ज पर 5 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, कम रोशनी वाले जगहों के लिए इस डिवाइस में टॉर्च सिस्टम भी दिया गया है। इस डिवाइस का इस्तेमाल दुकानदार, कैब ड्राइवर्स, इलेक्ट्रिशियन, डिलीवरी एजेंट आदि कर सकते हैं।

Paytm Music Soundbox: Specifications

पॉकेट साउंडबार के साथ-साथ कंपनी ने Paytm Music Soundbox भी लॉन्च किया है। यह डिवाइस पेमेंट ऑडियो नोटिफिकेशन देने के साथ-साथ यूजर के मनोरंजन का भी ख्याल रखता है। इस डिवाइस में यूजर्स म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। ब्लूटूथ के जरिए आप इस डिवाइस को फोन से कनेक्ट करके गानें सुन सकते हैं। इसमें 4W स्पीकर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस सिंगल चार्ज पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, इसमें 4जी कनेक्टिविटी दी गई है। इस डिवाइस में voice overlay फीचर दिया गया है, जिसके जरिए गाना सुनते-सुनते आपको पेमेंट ऑडियो नोटिफिकेशन प्राप्त होती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।