Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro भारत में जल्द होंगे लॉन्च! फीचर्स लीक

Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। ये फोन हाल ही में चीनी मार्केट में पेश किए गए थे। यहां जानें फोन से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jul 22, 2025, 04:08 PM (IST)

Oppo K13 Turbo और  OPPO K13 Turbo Pro फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं। ये फोन हाल ही में चीनी मार्केट में पेश किए गए थे। वहीं, अब कंपनी इस सीरीज के फोन को भारत भी ला सकती है। बता दें, इन स्मार्टफोन से पहले कंपनी भारत में Oppo K13 5G और K13x 5G लेकर आ चुकी है। वहीं, अब के सीरीज के दो नए फोन मार्केट में आ दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: 50MP सेल्फी कैमरा वाले OPPO Reno 15C को खरीदने का सही टाइम, Flipkart और Vijay Sales पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

टिप्सटर Abhishek Yadav ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर जानकारी दी है कि Oppo K13 Turbo और K13 Turbo Pro फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। लीक के मुताबिक, कंपनी Oppo K13 Turbo Pro फोन को Snapdragon 8s Gen 4 के साथ लेकर आने वाली है। वहीं, OPPO K13 Turbo को MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाने वाला है। और पढें: सीधे 17,000 रुपये सस्ता हुआ Oppo Find X9 Ultra, 200MP कैमरा वाले फोन पर Amazon-Flipkart की धाकड़ डील

Oppo K13 Turbo, Oppo K13 Turbo Pro Specifications, Features

चीनी वेरिएंट्स की बात करें, तो Oppo K13 Turbo और प्रो दोनों ही फोन 6.80 इंच स्क्रीन के साथ आते हैं। इसके अलावा, प्रो मॉडल Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Oppo K13 Turbo में कंपनी ने MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। ये फोन Android 15 बेस्ड ColorOS 15.0 पर काम करता है। इसमें 16GB RAM व 512GB स्टोरेज मिलती है।

दोनों ही फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।