Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 02, 2026, 09:06 PM (IST)
Oppo F33 और Oppo F33 Pro स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। फोन से जुड़ी डिटेल्स ऑनलाइन लीक होने लगी है। ये फोन पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुअ Oppo F31 और Oppo F31 Pro का ही अपग्रेड वर्जन होने वाला है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट की मानें, ओप्पो एफ33 और ओप्पो एफ31 भारत में अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते तक दस्तक दे सकते हैं। साथ ही रिपोर्ट में फोन की कीमत भी लीक की गई है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: मजबूत बॉडी और 6000mAh बैटरी वाला OPPO फोन सिर्फ 598 रुपये महीने पर, खरीदने के लिए अभी करें Order
91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए Oppo F33 और Oppo F33 Pro स्मार्टफोन अप्रैल महीने के तीसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकते हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट में प्राइस रेंज की भी जानकारी दी गई है। यह फोन 25000 रुपये से 35000 रुपये से बीच पेश किया जा सकता है। फिलहाल, कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग से जुड़ी किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में फोन से जुड़ी जानकारी रिवील की जाए। और पढें: Oppo Find X9 Pro पर सीधे पाएं 7500 रुपये की छूट, 200MP कैमरा फोन दोबारा नहीं मिलेगा इतना सस्ता
Oppo F31 और Oppo F31 Pro फोन के फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने फोन को 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया था। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, ओप्पो एफ31 फोन MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, एफ31 फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। फोटोग्राफी के लिए दोनों ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ आपको 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Oppo F31 5G फोन को कंपनी ने 22,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। वहीं, Oppo F31 Pro की कीमत 26,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।