OnePlus Watch 2 भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर चलेगी 100 घंटे
OnePlus Watch 2 भारत में लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें 1.43 इंच डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग व तगड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। जानें वॉच की कीमत और खूबियां।
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2024, 08:40 PM (IST) | Edited: Feb 26, 2024, 11:04 PM (IST)
हाइलाइट
- OnePlus Watch 2 भारत में लॉन्च
- सिंगल चार्ज 100 दिन चलेगी बैटरी
- ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा से है लैस
OnePlus Watch 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस की इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह वॉच Qualcomm Snapdragon W5 प्रोसेसर से लैस है। इस वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिसके जरिए आप सीधे स्मार्टवॉच से कॉल कर सकेंगे। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
OnePlus Watch 2 Specifications
जैसे कि हमने बताया OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले में आपको 600 nits की ब्राइटनेस मिलेगी। इसका रेजलूशन 466*466 पिक्सल है। इसके अलावा, यह वॉच Qualcomm Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट के साथ आती है, जिसमें 2GB RAM व 32GB स्टोरेज मिलती है। वॉच में Bluetooth कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसमें Stainless steel Chassis मिलती है। यह Wear OS 4 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करती है।
फिटनेस को ध्यान में रखते हुए OnePlus Watch 2 स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। यह वॉच Wear OS 4 पर काम करती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP68 रेटिंग मिलेगी। इसमें NFC व GPS का सपोर्ट मौजूद है।
वॉच में 500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह वॉच Smart Mode में सिंगल चार्ज पर 100 घंटे तक का बैकअप देती है। हैवी इस्तेमाल पर इसका इस्तेमाल 48 घंटे तक किया जा सकता है। पावर सेवर मोड पर यह वॉच 12 दिन चलेगी। वॉच में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसमें 60 मिनट के अंदर वॉच जीरो से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
OnePlus Watch 2 Price in India
कंपनी ने OnePlus Watch 2 की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये है। इसकी सेल भारत में 4 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ICICI बैंक कार्ड के जरिए वॉच पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा। वॉच में दो कलर ऑप्शन Black Steel और Radiant Steel आते हैं।
Mobile World Congress/ MWC 2024
आपको बता दें, आज 26 फरवरी 2024 से Mobile World Congres (MWC 2024) की शुरुआत हो गई है, जो कि 29 फरवरी 2024 तक चलने वाला है। यह टेक इवेंट बार्सिलोना में आयोजित किया गया है। इवेंट के दौरान विभिन्न टेक कंपनियां अपने इनोवेटिव प्रोडक्ट्स व डिवाइस को दुनिया के सामने पेश करेंगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।