OnePlus TV 65 Q2 Pro इस दिन भारत में देगा दस्तक, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन

OnePlus TV 65 Q2 Pro भारत में 7 फरवरी को OnePlus 11 के साथ लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्ट टीवी में बड़ी स्क्रीन से लेकर 70W के स्पीकर्स तक दिए जा सकते हैं।

Published By: ajay verma | Published: Jan 24, 2023, 07:34 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus TV 65 Q2 Pro टीवी 7 फरवरी को भारत में लॉन्च होने वाला है।
  • कंपनी इस टीवी को प्रीमियम सेगमेंट में पेश करेगी।
  • यूजर्स को अगामी स्मार्ट टीवी में 65 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

OnePlus ने अपने अपकमिंग स्मार्ट टीवी OnePlus TV 65 Q2 Pro की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। इस स्मार्ट टीवी को OnePlus 11 के साथ पेश किया जाएगा। अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग टीवी को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जाएगा। यूजर्स को टीवी में 65 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। इसके अलावा शानदार साउंड के लिए स्मार्ट टीवी में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करने वाले 70W के स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। और पढें: 1000 रुपये से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ स्मार्टफोन, मिलेंगे दमदार बैटरी और कैमरा जैसे फीचर्स

OnePlus TV 65 Q2 Pro की लॉन्च डेट

कंपनी के मुताबिक, वनप्लस टीवी 65 क्यू 2 प्रो को 7 फरवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। टीवी अलावा इवेंट में OnePlus 11 के साथ ईयरबड्स से भी पर्दा उठाया जाएगा। और पढें: OnePlus Nord Buds 4 Pro Review: क्या ये ईयरबड्स वाकई हैं पैसा वसूल, जानें यहां

ऐसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस के अपकमिंग स्मार्ट टीवी में 65 इंच का QLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसकी स्क्रीन 4K रेजलूशन, Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करेगी। साथ ही, टीवी में MEMC टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। यह टीवी Google TV आधारित OxygenPlay पर काम करेगा। और पढें: OnePlus Nord 6 हुआ महंगा, 4 हजार से ज्यादा बढ़ी फोन की कीमत

दमदार साउंड के लिए टीवी में 70W के स्पीकर सेटअप के साथ Dolby Atmos दिया जाएगा। इसके अलावा टीवी में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इतना ही नहीं टीवी में यूजर अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी ऐप्स ऑपरेट कर सकेंगे।

वनप्लस के टीवी कितनी होगी कीमत

हालियां लीक्स की माने, तो OnePlus TV 65 Q2 Pro की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इसकी सेल अमेजन और फ्लिपकार्ट से की जाएगी। लेकिन, कंपनी ने अभी तक नए स्मार्ट टीवी की लॉन्चिंग या कीमत से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया है।

पिछले महीने लॉन्च हुआ मॉनिटर

वनप्लस ने पिछले महीने यानी दिसंबर 2022 में Monitor X 27 को 27,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था। इस शानदार मॉनिटर में 27 इंच का डिस्प्ले मौजूद है और इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसका डिस्प्ले 2K QHD visual रेजलूशन और vivid 10-bit कलर सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देने के लिए मॉनिटर में स्टैंडर्ड, मूवी, पिक्चर, वेब, गेम, एफपीएस और आरपीजी जैसे मोड्स दिए गए हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।