Oakley Meta Vanguard: हिंदी सपोर्ट के साथ आया स्मार्ट चश्मा, कॉलिंग के साथ कर पाएंगे वीडियो रिकॉर्डिंग
Oakley Meta Vanguard स्मार्ट ग्लासेस को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह Meta AI के साथ आता है। इसमें 12MP का कैमरा और ओपन ईयर स्पीकर मिलता है। इसके साथ ग्लासेस में 36 घंटे चलने वाली बैटरी भी दी गई है।
Published By: ajay verma | Published: Feb 03, 2026, 12:43 PM (IST)
Oakley Meta Vanguard ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। यह स्मार्ट ग्लासेस Ray-Ban Meta ग्लास का रीब्रांडेड वर्जन है। इसे खासतौर पर आउडोर एक्टिविटी के लिए तैयार किया गया है। इसमें Meta AI का सपोर्ट दिया गया है, जिसका उपयोग यूजर्स बोलकर कर सकते हैं। इसके सेंटर में 12MP का कैमरा मिलेगा। इससे 1080p वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। इसके अलावा, स्मार्ट ग्लासेस में ओपन ईयर-स्पीकर और 36 घंटे चलने वाली तगड़ी बैटरी मिलती है। आइए जानते हैं नए स्मार्ट ग्लासेस की कीमत और फीचर...
कितनी है Smart Glasses की कीमत ?
Meta ने इस स्मार्ट ग्लासेस को पॉपुलर Eyewear ब्रांड Oakley के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें AI के साथ एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट ग्लासेस की कीमत 52,300 रुपये से शुरू होती है। इसे Sunglass Hut और LensCrafters जैसे लीडिंग ऑप्टिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
कैसे हैं स्पेसिफिकेशन ?
Oakley Meta Vanguard को एथलीट्स के लिए बनाया गया है। इस स्मार्ट ग्लासेस की बिल्ड-क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस डिवाइस को IP67 की रेटिंग मिली है। यानी कि यह वॉटर व डस्ट प्रूफ है। इसमें Oakley के PRIZM लेंस का उपयोग किया गया है, जिससे प्लेयर्स को मैदान में क्लियर विजिबिलिटी मिलती है। इसका इस्तेमाल हेलमेट और कैप के साथ भी किया जा सकता है।
इस स्मार्ट ग्लासेस में 12MP का कैमरा लगा है। इससे 3के वीडियो शूट की जा सकती है। इसका एंगल काफी वाइड है। इसमें स्लो-मोशन व टाइम-लैप्स वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती है। इससे यूजर्स बिना बटन प्रेस किए रनिंग और राइडिंग जैसे स्पोर्ट्स सेशन को अपने एंगल से शूट कर सकते हैं।
स्पीकर और माइक्रोफोन
इस ग्लासेस में कॉलिंग करने और म्यूजिक सुनने के लिए ओपन-ईयर स्पीकर दिए गए हैं, जो काफी लाउंड हैं। इनके साथ पांच माइक्रोफोन भी मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट ग्लासेस में हिंदी वॉइस कमांड का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स बोलकर फोटो क्लिक करने से लेकर म्यूजिक तक कंट्रोल कर सकते हैं।
बैटरी
स्मार्ट ग्लासेस को दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी ऑडियो के साथ बिना रुके 6 घंटे तक चल सकती है। चार्जिंग केस के साथ 36 घंटे का बैकअप मिलता है। इसकी बैटरी 20 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।