Noise Airwave Max 6 हेडफोन भारत में लॉन्च, सिंगल चार्ज पर 120 घंटे तक सुन सकेंगे म्यूजिक

Noise Airwave Max 6 हेडफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का प्रीमियम हेडफोन है, जिसमें आपको सिंगल चार्ज पर 120 घंटे तक का प्लेटाइम मिलता है। आइए जानते हैं कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: Feb 24, 2026, 04:32 PM (IST)

Noise Airwave Max 6 हेडफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं। यह कंपनी के लेटेस्ट प्रीमियम हेडफोन है, जो कि Airwave Max 5 का अपग्रेड वर्जन है। फीचर्स की बात करें, तो इस हेडफोन में Coaxial Dual Driver system (40 mm + 12 mm) मिलते हैं। इसके अलावा, बाहरी शोर के दौरान यह हेडफोन 45 dB तक Adaptive Hybrid ANC प्रोवाइड करते हैं। इसमें 5 माइक का सपोर्ट मौजूद है। कंपनी ने इस हेडफोन में Quick Charge का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इस हेडफोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: WhatsApp Voice और Video कॉल में आ रहा नया Noise Cancellation, कॉलिंग एक्सपीरियंस होगा शानदार!

Noise Airwave Max 6 Pricing and Availability

कंपनी ने Noise Airwave Max 6 को 6,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस हेडफोन को आप gonoise.com, Amazon.in और Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। इस हेडफोन में कंपनी ने Dune White, Cobalt Blue, Forest Green और Carbon Black कलर ऑप्शन मिलते हैं। और पढें: Best Women's Day Gift ideas: 1000 से कम के टेक गिफ्ट्स, महिला दिवस गिफ्ट्स के लिए रहेंगे बेस्ट

Noise Airwave Max 6 Specs

-Coaxial Dual (40 mm + 12 mm) ड्राइवर्स और पढें: Samsung ने लॉन्च किए Galaxy Buds 4 और 4 Pro, हेड जेस्चर और एडाप्टिव ANC के साथ मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत बस इतनी

-45 dB तक ANC सपोर्ट

-Hi-Res Audio, LDAC support, Spatial/3D Audio

-5 माइक

-ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट

फीचर्स की बात करें, तो Noise Airwave Max 6 में कंपनी ने Coaxial Dual (40 mm + 12 mm) ड्राइवर्स दिए हैं। यह हेडफोन Ergonomic डिजाइन के साथ पेश किए गए हैं। जैसे कि हमने बताया बाहरी शोर के दौरान शानदार म्यूजिक एक्सपीरियंस देने के लिए कंपनी ने इनमें 45 dB तक ANC सपोर्ट पेश किया है। इसके अलावा, इनमें Hi-Res Audio, LDAC support, Spatial/3D Audio आदि का सपोर्ट भी मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें 5 माइक का सपोर्ट मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 सपोर्ट दिया गया है। बैटरी की बात करें, तो सिंगल चार्ज पर यह हेडफोन 120 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करते है। वहीं, ANC ऑन होने पर यह हेडफोन 80 घंटे तक काम करेंगे। इसके अलावा, हेडफोन में क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग पर यह हेडफोन 15 घंटे तक का प्लेटाइम प्रोवाइड करते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।