Netflix Scam से रहें सावधान! हैकर्स चुरा सकते हैं बैंक अकाउंट की डिटेल

Netflix Scam: अगर आप Netflix यूजर्स हैं तो सावधान रहें। इस समय एक स्कैम चल रहा है, जिसमें हैकर्स SMS के जरिए यूजर्स को अपना शिकार बना रहे हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 30, 2024, 03:56 PM (IST)

Netflix यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर है। इस लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म के यूजर्स पर हैकर्स का खतरा मंडरा रहा है। नेटफ्लिक्स यूजर्स को इस समय काफी सावधान रहना होगा। यह घोटाला उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुरा सकता है। साइबर सुरक्षा के विशेषज्ञों ने नेटफ्लिक्स यूजर्स को SMS फिशिंग कैंपेन के बारे में सचेत किया है, जिसका यूज अकाउंट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने के लिए किया जा रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: FIFA World Cup 2026 Live: मोबाइल पर कैसे देखें फीफा वर्ल्ड कप LIVE मैच, यहां फ्री होगी स्ट्रीमिंग

Netflix यूजर्स हो रहे इस स्कैम का शिकार

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैकर्स यह फिशिंग टेक्स्ट भेज रहे हैं। इस मैसेज में यूजर को बताया जा रहा है कि उसने Netflix की मेंबरशिप के लिए भुगतान नहीं किया है और उनका अकाउंट जल्द ही सस्पेंड कर दिया जाएगा। और पढें: Netflix पर आ रहा FIFA World Cup: Launch Edition गेम, जानिए कब और कैसे खेल पाएंगे

सिक्योरिटी फर्म Bitdefender ने कहा है कि Netflix यूजर्स को टार्गेट करने वाले ये SMS डराने वाले अभियान सर्वव्यापी हो गए हैं और कभी नहीं रुकते, लेकिन वे साइज और स्कोप में अन्य होते हैं। और पढें: Flipkart यूजर्स के लिए खुशखबरी! इन यूजर्स को Netflix सब्सक्रिप्शन मिल रहा फ्री, जानें कैसे

यूजर्स को आ रहा यह SMS

यूजर्स को SMS मिलता है कि Netflix: यूजर्स के पेमेंट को प्रोसेसिंग करने में समस्या थी। अपनी सर्विस को एक्टिव रखने के लिए साइन इन करें और अपने डिटेल कन्फर्म करें। मैसेज में एक लिंक होता है, जो यूजर्स को एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करता है। यह नेटफ्लिक्स प्लेटफॉर्म जैसा दिखता है और उनका क्रेडिट कार्ड नंबर और लॉगिन क्रेडेंशियल मांगता है।

ये चुराए गए क्रेडेंशियल डार्क वेब पर अंडरग्राउंड रिंगों को बेचे जाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Netflix के पास two-factor ऑथेंटिकेशन की सुविधा नहीं मिलती है। इस कारण यह घोटाला अमेरिका सहित 23 देशों में आसानी से फैल गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पीयर फिशिंग के लिए कमजोर है, क्योंकि यह सेफ्टी के लिए केवल यूजर्स नाम और पासवर्ड पर निर्भर करता है।

Netflix ने टेक्स्ट मैसेज घोटाले के बारे में एक बयान में कहा है कि कंपनी कभी भी आपसे टेक्स्ट या ईमेल में आपकी पर्सनल जानकारी नहीं मांगता है। कंपनी कभी भी किसी थर्ड पार्टी के विक्रेता या वेबसाइट के जरिए पेमेंट के नहीं करेगा। यदि टेक्स्ट या ईमेल किसी ऐसे URL से लिंक करता है, जिसे आप नहीं पहचानते हैं, तो उस पर टैप या क्लिक न करें।

यदि आपने इनमें से किसी भी लिंक पर पहले ही क्लिक कर लिया है तो पासवर्ड आपके नेटफ्लिक्स पासवर्ड को एक नए पासवर्ड से बदलने का सुझाव देता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।