MWC 205: Qualcomm Dragonwing FWA Gen 4 Elite प्लेटफॉर्म से उठा पर्दा, जानें खूबियां
Qualcomm Dragonwing FWA Gen 4 Elite को MWC 2025 के दौरान पेश कर दिया गया है। यह दुनिया का पहला 5G एडवांस-कैपेबल Fixed Wireless Access (FWA) प्लेटफॉर्म है। यहां जानें सभी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Mar 03, 2025, 04:22 PM (IST)
MWC 2025: Qualcomm Technologies ने बार्सिलोना में आयोजित MWC 2025 के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं, जिनमें से एक Dragonwing FWA Gen 4 Elite की अनाउंसमेंट है। Dragonwing FWA Gen 4 Elite की बात करें, तो यह दुनिया का पहला 5G एडवांस-कैपेबल Fixed Wireless Access (FWA) प्लेटफॉर्म है, जो कि Qualcomm X85 5G से लैस है। यह प्लेटफॉर्म शानदार वायरलेस ब्रॉडबैंड, अल्ट्रा-फास्ट स्पीड इंटरनेट डिलीवरी, एडवांस AI क्षमताओं और एन्हैंस्ड नेटवर्क सपोर्ट देने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी सभी डिटेल्स।
Qualcomm ने MWC 2025 के दौरान Dragonwing FWA Gen 4 Elite से पर्दा उठाया है, जो कि Qualcomm X85 5G Modem-RF से लैस है। यह प्लेटफॉर्म 11Gbps से ज्यादा डाउनलोड स्पीड प्रोवाइड करता है। इसके अलावा, इसकी नेटवर्क कनेक्टिविटी रेंज 14 km तक मिलती है। इसमें ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए Non-Terrestrial Network (NTN) सैटेलाइट कम्युनिकेशन को भी शामिल किया गया है। वहीं, बेहतर नेटवर्क के लिए इसमें Dual SIM Dual Active (DSDA) सपोर्ट मिलता है।
AI-Driven Performance & Next-Gen Features
यह प्लेटफॉर्म में Hexagon NPU को-प्रोसेसर के साथ कई AI टेक्नोलॉजी को शामिल किया गया है, जो कि 40 TOPS तक का एआई प्रोसेसिंग पावर प्रोवाइड करेगा। ये सभी एआई क्षमताएं नेटवर्क परफॉर्मेंस को इम्प्रूव करेंगी व 5G, वाई-फाई और Ethernet connections को ऑप्टिमाइज करेंगी। इसमें Wi-Fi 7 के साथ नेक्स्ट जनरेशन वायरलेस नेटवर्क प्राप्त होगा।
यह प्लेटफॉर्म पिछले जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत तेज AI एक्सेस प्रोवाइड करेगा। इसके अलावा, इनमें एआई से लैस ऑन-डिवाइस स्मार्ट नेटवर्क सिलेक्शन का सपोर्ट मिलेगा, जिसके जरिए आपको बिना किसी रूकावट के कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। कंपनी ने Dragonwing FWA Gen 4 Elite को MWC (Mobile world Congress 2025) के दौरान पेश किया है। यह इवेंट बार्सिलोना में आयोजित किया गया है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।