MWC 2024: Lenovo ने ट्रांसपेरेंट लैपटॉप से उठाया पर्दा, डिस्प्ले में दिखेगा आर-पार

MWC 2024 के दौरान Lenovo कंपनी ने अपने कई नए लैपटॉप को पेश किया है। इसमें सबकी निगाहे ट्रांसपेरेंट लुक वाले Lenovo ThinkBook Transparent Display Laptop पर रही। यह लैपटॉप आर-पार दिखने वाले डिस्प्ले के साथ आता है। जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2024, 04:36 PM (IST) | Edited: Feb 26, 2024, 11:02 PM (IST)

हाइलाइट

  • MWC 2024 के दौरान Lenovo के कई लैपटॉप हुए पेश
  • Lenovo ThinkBook Transparent Display लैपटॉप हुआ पेश
  • इसमें 2 इन 1 लैपटॉप भी शामिल हैं

MWC 2024 (Mobile World Congress) की शुरुआत आज सोमवार 26 फरवरी से हो गई है। इस मेगा टेक इवेंट के दौरान Lenovo ने अपने कई लैपटॉप पेश किए हैं, जिसमें ट्रांसपेरेंट लैपटॉप, ThinkPad व 2 इन 1 लैपटॉप आदि शामिल हैं। ट्रांसपेरेंट लैपटॉप कॉन्सेप्ट की बात करें, तो जैसे कि नाम से समझ आता है इस लैपटॉप में आपको ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 17.3 इंच का माइक्रो एलईडी ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, ThinkPad सीरीज में टी सीरीज के तहत कई लैपटॉप पेश किए गए हैं। इसके अलावा, ThinkBook 14 2-in-1 Gen 4 लैपटॉप पेश किया गया है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Google ने AI-Powered Laptop 'Googlebook' की दिखाई झलक, मिलेगा Android और Gemini AI का पावरफुल कॉम्बो

Lenovo ThinkBook Transparent Display Laptop Concept Specifications

जैसे कि हमने बताया Lenovo ThinkBook ट्रांसपेरेंट डिसप्ले लैपटॉप में 17.3 इंच का micro-LED ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले दिया गया है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले के आप आर-पार देख सकते हैं। इसमें आपको बॉर्डर-लेस डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलता है। डिस्प्ले में 1000 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें ट्रांसपेरेंट कीबोर्ड एरिया मिलता है, जिसमें फ्लॉटिंग फूटपैड डिजाइन दिया गया है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले को आप ड्रॉइंग बोर्ड के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके साथ पेन का सपोर्ट मौजूद है। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते

Lenovo ThinkPad T Series Laptops Specifications

ThinkPad T-series लैपटॉप की बात करें, तो इसमें Lenovo ThinkPad T14 Gen 5, ThinkPad T14s Gen 5, ThinkPad T16 Gen 3, ThinkPad X12 Detachable Gen 2 और ThinkBook 14 2-in-1 Gen 4 लैपटॉप शामिल हैं। Lenovo ThinkPad T14 Gen 5 और ThinkPad T16 Gen 3 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें क्रमश: 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले मिलते हैं। दोनों ही विंडो 11 प्रो पर काम करते हैं। 14 इंच मॉडल Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है, जो कि Intel vPro or AMD Ryzen 8040 सीरीज के साथ आता है। वहीं, 16 इंच मॉडल Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। दोनों में ही 64GB RAM और 2TB तक की स्टोरेज मौजूद है। इनमें 5MP वेबकैम मिलता है। और पढें: Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Lenovo ThinkPad T14s Gen 5 और ThinkPad X12 Detachable Gen 2 के फीचर्स की बात करें, तो इनमें क्रमश: 14 इंच और 12.3 इंच के डिस्प्ले मिलते हैं। दोनों ही विंडो 11 प्रो पर काम करते हैं। इनमें Core Ultra प्रोसेसर दिया गया है। 14 इंच मॉडल में 5MP वैबकैम और 12.3 मॉडल में 8MP और 5MP वेबकैम मिलते हैं। इनकी बैटरी क्रमश 58Whr और 42Whr की है।

Lenovo ThinkPad 14 2-in-1 Gen 4 Specifications

Lenovo ThinkPad 14 2-in-1 में 14 इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा, यह Windows 11 Pro पर काम करता है। इसमें 64GB RAM और 2TB स्टोरेज मिलती है। इसकी बैटरी 60Whr की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।