Moto Pad 70 Groove: 9 JBL Pro स्पीकर्स वाला टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेगी 10200mAh बैटरी

Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च हो गया है। यह टैबलेट धमाकेदार स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें आपको 9 JBL Pro स्पीकर्स मिलेंगे। इसमें 12.1 इंच की स्क्रीन दी गई है। यहां जानें टैब की कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha
Published: Jul 31, 2026, 01:58 PM (IST)

Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का Entertainment-centred टैबलेट है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला कंपनी ने इस टैब में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। इसमें आपको 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलती है। ऑडियो के लिए कंपनी ने इस टैब में 9-unit JBL Pro स्पीकर सिस्टम दिया है, जिसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। इस टैब की बैटरी 10,200mAh की है, जिसके साथ आपको 45W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है। कंपनी ने इसमें 13MP का कैमरा दिया है। वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Moto G77 Power: 7000mAh बैटरी वाला धांसू फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto Pad 70 Groove Price in India and sale

कंपनी ने Moto Pad 70 Groove को 33,999 रुपये में लॉन्च किया है। यह दाम टैब के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। इसमें आपको Pantone Blue Surf कलर ऑप्शन मिलेगा। टैब की सेल भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी, जिसे आप कंपनी की साइट व Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto Pad 70 Groove Specifications

Moto Pad 70 Groove टैबलेट में 12.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2560x1600 पिक्सल है। इसमें आपको 6000 Nits ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, टैब MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही यह टैब Android 16 के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 8GB RAM + 256GB स्टोरेज दी है। टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। और पढें: Moto Buds 2 भारत में Dual 11mm Dynamic ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

टैबलेट के बैक में कंपनी ने 13MP का रियर कैमरा दिया है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको 13MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। ऑडियो के लिए कंपनी ने इसमें 9 यूनिट वाला JBL स्पीकर सिस्टम दिया है, जिसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट मौजूद है। यह स्पीकर सिस्टम टैब के बैक में देखने को मिलेगा। पानी से बचाव के लिए इसमें IP52 रेटिंग मिलती है। टैब की बैटरी 10200mAh की है, जिसके साथ आपको 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। टैब के बैक में एक रिंग दी गई है, जिसके जरिए इस टैब को कई मोड में देख सकते हैं, जैसे Lean Mode, Theatre Mode, Stand Mode और Hanging Mode आदि।

फीचर Moto Pad 70 Groove Specifications
डिस्प्ले 12.1 इंच
रेजलूशन 2560 × 1600 पिक्सल
ब्राइटनेस 6000 Nits
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16
रैम 8GB
स्टोरेज 256GB
स्टोरेज एक्सपेंडेबल माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक
रियर कैमरा 13MP
फ्रंट कैमरा 13MP
ऑडियो 9-यूनिट JBL स्पीकर सिस्टम
ऑडियो फीचर Dolby Atmos सपोर्ट
IP रेटिंग IP52
बैटरी 10200mAh
फास्ट चार्जिंग 68W
खास फीचर बिल्ट-इन रिंग स्टैंड
स्टैंड मोड Lean Mode, Theatre Mode, Stand Mode, Hanging Mode

Moto Pad 70 Groove को इस टैब से मिलेगी टक्कर

Xiaomi Pad 7

Xiaomi Pad 7 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। इस टैब में Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इसका डिस्प्ले 11.16 इंच का है। ऑडियो के लिए इसमें 4 स्पीकर दिए गए हैं, जिसके साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलता है। इसमें 13MP बैक व 8MP का सेल्फी कैमरा है। टैब की बैटरी 8850mAh की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।