Moto Pad 60 Pro और Book 60 लैपटॉप से इस दिन उठेगा पर्दा, जानें फीचर्स
लंबे इंतजार के बाद Motorola ने आखिरकार Moto Pad 60 Pro टैब और Moto Book 60 लैपटॉप की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इनके फीचर्स जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।
Published By: ajay verma | Published: Apr 11, 2025, 10:42 AM (IST)
Moto Pad 60 Pro टैब और Moto Book 60 लैपटॉप की तमाम लीक्स आने के बाद आखिरकार लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। इन दोनों डिवाइस की लॉन्च डेट भी अनाउंस कर दी गई है। सबसे पहले टैब की बात करें, तो इसमें 12.7 इंच की स्क्रीन और 10,200mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी। वहीं, कंपनी का पहला लैपटॉप शानदार कलर ऑप्शन में आएगा। इसमें 60Wh की तगड़ी बैटरी, डॉल्बी एटमॉस और इंटेल प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इस दिन उठेगा पर्दा
कंपनी के अनुसार, Moto Pad 60 Pro और Moto Book 60 को 17 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, इन दोनों डिवाइस की कीमत से जुड़ी कोई जानकारी मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी कीमत मिड रेंज में तय की जा सकती है।
Moto Pad 60 Pro
Flipkart की लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग Moto Pad 60 Pro टैब 12.7 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आएगा। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। स्मूथ वर्किंग के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर और 10,200mAh की जंबो बैटरी मिलेगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं, यह टैब Android 25 पर काम करेगा।
इस टैब के साथ Moto Pen Pro stylus भी दिया जाएगा। बेहतर साउंड के लिए टैब में जेबीएल के क्वाड स्पीकर सेटअप मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स भी दिए जाएंगे।
Moto Book 60
Moto Book 60 का वजन 1.4 किलोग्राम है। इसे अब तक का सबसे हल्का लैपटॉप माना जा रहा है। इस लैपटॉप में 14 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 2.8के और पीक ब्राइटनेस 500 निट्स है। इसमें पावर के लिए Intel Core 7 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा, लैपटॉप में 60Wh की बैटरी के साथ-साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और Dolby Atmos का सपोर्ट दिया जाएगा।
यह लैपटॉप लेटेस्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और ग्राहकों के लिए Wedge Wood (Blue) और Bronze Green कलर में अवेलेबल होगा।
Motorola Edge 60 Stylus की डिटेल
मोटो पैड 60 प्रो टैब और बुक 60 लैपटॉप से पहले कंपनी ने Motorola Edge 60 Stylus की लॉन्चिंग का ऐलान किया था। इस डिवाइस को स्टाइलस के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसमें ब्राइट स्क्रीन, 50MP कैमरा और AI फीचर्स मिलेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।