Ghost Particle का रहस्य सुलझने के करीब, वैज्ञानिकों को मिला बड़ा सुराग
ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी Particles में से एक Neutrino को लेकर वैज्ञानिकों को बड़ा सुराग मिला है। अब तक का सबसे शक्तिशाली Neutrino शायद एक Blazar से आया था। आइए जानते हैं...
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 31, 2026, 09:29 AM (IST)
ब्रह्मांड के सबसे रहस्यमयी Particles में से एक न्यूट्रिनो (Neutrino) को लेकर वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। वैज्ञानिकों का मानना है कि अब तक मिला सबसे शक्तिशाली Neutrino शायद ब्लेजार (Blazar) नाम की एक बेहद Energetic Astronomical Objects से आया था। यह Neutrino 13 फरवरी 2023 को Mediterranean Sea के नीचे लगाए गए KM3NeT/ARCA डिटेक्टर ने रिकॉर्ड किया था। इस Neutrino की एनर्जी करीब 220 PeV थी, जो पहले खोजे गए ज्यादातर न्यूट्रिनो की तुलना में लगभग 30 गुना ज्यादा है। Neutrino को अक्सर 'Ghost Particle' कहा जाता है क्योंकि यह ग्रहों, तारों और यहां तक कि इंसानों के शरीर के आर-पार भी बिना रुके गुजर सकता है। इसे पकड़ना और इसका अध्ययन करना बेहद कठिन होता है। इस बड़ी खोज से वैज्ञानिक काफी उत्साहित हैं, उनका मानना है कि इससे ब्रह्मांड में मौजूद सबसे शक्तिशाली और रहस्यमयी Energy Sources के बारे में नई जानकारी मिल सकती है, साथ ही यह खोज अंतरिक्ष के कई अनसुलझे रहस्यों को समझने में भी मदद कर सकती है।
वैज्ञानिकों ने इसका पता कैसे लगाया?
इस खोज से जुड़ा नया अध्ययन Journal of Cosmology and Astroparticle Physics (JCAP) में प्रकाशित हुआ है। KM3NeT टीम की रिसर्चर मेरियम बेंदाहमान और उनके साथियों ने Blazar कैसे काम करते हैं यह समझने के लिए एक खास कंप्यूटर सिमुलेशन टूल Astro-Multimessenger Modelling का यूज किया। वैज्ञानिकों ने कई अलग-अलग परिस्थितियों में परीक्षण किए और जांचा कि क्या Blazar इतनी ज्यादा एनर्जी वाले Neutrino बना सकते हैं। इसके लिए उन्होंने Particles की एनर्जी और उनकी गति से जुड़े कई मानकों में बदलाव करके अलग-अलग मॉडल तैयार किए। अध्ययन के नतीजों से पता चला कि Blazar वास्तव में बेहद शक्तिशाली Neutrino के Sources हो सकते हैं। इसके अलावा, इन मॉडलों से निकलने वाली Gamma rays की मात्रा भी वैज्ञानिकों के पहले के अनुमानों के अनुसार ही रही। इससे यह संभावना और बढ़ गई कि यह Neutrino किसी Blazar से ही आया था।
Neutrino को 'Ghost Particle' क्यों कहा जाता है?
Neutrino ब्रह्मांड के सबसे अनोखे और रहस्यमयी Particles में से एक हैं। इनमें कोई Electric Charge नहीं होता और इनका वजन भी बेहद कम होता है। इसी वजह से ये आसानी से ग्रहों, तारों और यहां तक कि इंसानों के शरीर के आर-पार भी निकल जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, हर सेकंड करीब 100 ट्रिलियन न्यूट्रिनो हमारे शरीर से होकर गुजरते हैं, लेकिन हमें इसका बिल्कुल भी पता नहीं चलता। यही कारण है कि इन्हें अक्सर 'Ghost Particle' कहा जाता है, हाल ही में खोजा गया 220 PeV एनर्जी वाला न्यूट्रिनो बेहद शक्तिशाली था। इसकी एनर्जी दुनिया की सबसे बड़ी कण त्वरक मशीन Large Hadron Collider (LHC) द्वारा पैदा की जाने वाली एनर्जी से लगभग 30,000 गुना ज्यादा थी। यही वजह है कि वैज्ञानिक इस खोज को आधुनिक Astronomy की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक मान रहे हैं।
Blazar क्या है और यह इतना खास क्यों माना जाता है?
वैज्ञानिकों का मानना है कि Blazar ब्रह्मांड के सबसे खतरनाक और ऊर्जावान क्षेत्रों में से एक होते हैं। ये Galaxies के केंद्र में मौजूद ब्लैक होल होते हैं, जो अपने आसपास की चीजों को निगलते हुए Excessive Energy वाले Plasma Jet अंतरिक्ष में फेंकते हैं। जब इनमें से कोई जेट सीधे पृथ्वी की दिशा में होता है, तब उसे Blazar कहा जाता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर भविष्य में और अधिक हाई एनर्जी Neutrino का पता लगाया जाता है, तो यह सिद्ध किया जा सकेगा कि Blazar वास्तव में Cosmic particles के सबसे बड़े Natural Accelerator हैं। यह खोज न केवल न्यूट्रिनो के रहस्य को सुलझाने में मदद करेगी, बल्कि ब्रह्मांड की सबसे शक्तिशाली घटनाओं को समझने का नया रास्ता भी खोलेगी।
FAQ
Neutrino क्या होता है?
Neutrino ब्रह्मांड का एक बेहद छोटे और रहस्यमयी Particles है। इसमें कोई Electric Charge नहीं होता और इसका Mass बहुत कम होता है, इसलिए यह आसानी से किसी भी चीजों के आर-पार निकल सकते है।
Neutrino को 'Ghost Particle' क्यों कहा जाता है?
Neutrino ग्रहों, तारों और इंसानों के शरीर के आर-पार बिना रुके गुजर सकता है। यह इतना कम प्रतिक्रिया करता है कि इसे पकड़ना और अध्ययन करना बेहद मुश्किल होता है, इसलिए इसे 'Ghost Particle' कहा जाता है।
हाल ही में खोजा गया Neutrino इतना खास क्यों है?
यह अब तक का सबसे शक्तिशाली Neutrino माना जा रहा है, जिसकी एनर्जी करीब 220 PeV है। इसकी एनर्जी नॉर्मल Neutrino की तुलना में कई गुना ज्यादा है।
Blazar क्या होता है?
Blazar एक ऐसी एक्टिव आकाशगंगा का केंद्र होता है, जहां मौजूद सुपरमैसिव ब्लैक होल बेहद शक्तिशाली एनर्जी और प्लाज्मा जेट अंतरिक्ष में फेंकता है। जब यह जेट पृथ्वी की दिशा में होता है, तो उसे Blazar कहा जाता है।
इस खोज से वैज्ञानिकों को क्या फायदा होगा?
यह खोज ब्रह्मांड में मौजूद सबसे शक्तिशाली Energy Sources और Cosmic particles की उत्पत्ति को समझने में मदद कर सकती है, साथ ही इससे अंतरिक्ष के कई अनसुलझे रहस्य भी सुलझ सकते है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।